
25 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल की हालत बेहद नाजुक, डॉक्टरों ने जताई चिंता
AajTak
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत बेहद नाजुक है. वह पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे है. डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें किसी भी समय कुछ भी हो सकता है. बता दें कि किसान नेता एमएसपी और किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर अनशन पर बैठे हुए हैं.
पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल को आज (20 दिसंबर) 25 दिन हो चुके हैं. इस बीच डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद नाजुक बताई है. डॉक्टरों का कहना है कि उनका जीवन बेहद नाजुक दौर (Life hanging by thread) से गुजर रहा है. बता दें कि एक दिन पहले 19 दिसंबर को डल्लेवाल नहाते वक्त गिर गए थे. इस दौरान वह कुछ देर तक बेहोश भी रहे.
दरअसल, किसान नेता डल्लेवाल पंजाब की खनौरी बॉर्डर पर 26 नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे हैं. 24 दिन बीतने के बाद डॉक्टर अब उनकी हालत को नाजुक बता रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि डल्लेवाल को दिल का दौरा पड़ने का खतरा है. उनके कई अंग काम करना बंद भी कर सकते हैं.
SC ने दिया था जांच करने का आदेश
एक दिन पहले ही डल्लेवाल की कई मेडिकल जांच की गई थीं. डॉक्टरों ने आगे बताया कि उनकी ईसीजी जांच के साथ-साथ खून का नमूना भी लिया गया. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 19 दिसंबर को पंजाब सरकार से कहा था कि वह डल्लेवाल की स्वास्थ्य की जांच करे.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई थी फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई थी. अदालत ने कहा था कि वह (सरकार) अनशन पर बैठे डल्लेवाल की मेडिकल जांच क्यों नहीं कर रही है. दरअसल, डल्लेवाल (70) कैंसर के मरीज हैं. वह फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित कई मांगों को लेकर आंदोनल कर रहे हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










