
25 के बाद 34 जीरो... रूस ने गूगल पर लगाया इतना जुर्माना, जितना पैसा पूरी दुनिया में नहीं है!
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जुर्माने की चर्चा हो रही है. इस जुर्माने की रकम इतनी ज्यादा है कि यह किसी आम आदमी की हैसियत और कल्पना से कहीं परे है. कोई भी अगर इस रकम का अंदाजा लगाए, तो उसे गश आ सकता है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जुर्माने की चर्चा हो रही है. इस जुर्माने की रकम इतनी ज्यादा है कि यह किसी आम आदमी की हैसियत और कल्पना से कहीं परे है. कोई भी अगर इस रकम का अंदाजा लगाए, तो उसे गश आ सकता है.
दरअसल, ये जुर्माना रूस ने गूगल पर लगाया है. CNN न्यूज के मुताबिक, यह रकम 2.5 अनडेसिलियन डॉलर है. इतनी बड़ी रकम है कि इसे लिखने के लिए 1 के आगे 36 जीरो लगाने पड़ेंगे, जो कुछ इस तरह दिखेगा—250000000000000000000000000000000000 डॉलर.
अब अगर इसे भारतीय रुपये में बदलने की सोचें, तो जीरो की संख्या और भी बढ़ जाएगी. सरल शब्दों में समझें तो यह इतनी भारी रकम है कि धरती पर इतनी दौलत मौजूद ही नहीं है. दावा तो यह भी है कि पूरी दुनिया की GDP भी इस आंकड़े के करीब नहीं पहुंच सकती.
गूगल पर क्यों लगा जुर्माना
अब सवाल ये उठता है कि रूस की अदालत ने गूगल पर इतना बड़ा जुर्माना किस मामले में लगाया है, जिसका चुकाना नामुमकिन है. मास्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष के दौरान का है. दरअसल, गूगल ने क्रेमलिन समर्थक और सरकारी मीडिया आउटलेट्स के अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था, और बार-बार कहने के बावजूद इन अकाउंट्स को बहाल करने से इनकार किया. इसी वजह से रूस ने गूगल पर 2 अनडेसिलियन रूबल का जुर्माना लगा दिया है.
'इस धरती पर तो इतना पैसा ही नहीं'

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











