24 मार्च से मिलेगा बाबा रामदेव के बिज़नेस पार्टनर बनने का मौका! जानें कैसे
AajTak
केवल 13,650 रुपये लगाकर बनें बाबा रामदेव के बिज़नेस पार्टनर, 24 मार्च से मिलेगा मौका. रुचि सोया (Ruchi Soya) ने FPO के लिए 615-650 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड निर्धारित किया है. कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि कपंनी की इश्यू कमिटी ने एफपीओ के लिए 615 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस और 650 रुपये प्रति शेयर के कैप प्राइस को अपनी मंजूरी दे दी. योग गुरु बाबा रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurveda) ने 2019 में इंसॉल्वेंसी प्रोसेस के जरिए रुचि सोया का अधिग्रहण किया था. कंपनी को पिछले साल अगस्त में एफपीओ लाने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई थी. देखें ये वीडियो.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












