
24 घंटे भी जंग नहीं लड़ पाएगी पाकिस्तान की सेना: फजलुर रहमान
AajTak
पाकिस्तान की जंग लड़ने की क्षमता को लेकर विवाद छिड़ गया है. इमरान खान की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F) के मौलाना फजलुर रहमान के उस बयान पर भड़के उठे जिसमें उन्होंने दावा किया है कि," पाकिस्तान 24 घंटे भी जंग नहीं लड़ पाएगा."
पाकिस्तान की सेना को लेकर एक बयान को लेकर विवाद छिड़ गया है. इमरान खान की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F) के मौलाना फजलुर रहमान के उस बयान पर भड़के उठे जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की सेना 24 घंटे भी जंग नहीं लड़ पाएगी." (फाइल फोटो-AP) मौलाना फजलुर रहमान पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं और इमरान खान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. अब उन्होंने सेना को लेकर भी तीखी टिप्पणी की है. इमरान खान की सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने मौलाना की टिप्पणी को आतंकवाद के खिलाफ जंग में और मातृभूमि की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों का अपमान बताया है. (फोटो-ट्विटर/@fawadchaudhry)
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









