
2345 रुपये के ड्राई-फ्रूट ऑनलाइन खरीदने की कोशिश में महिला को लगा 3 लाख रुपये से ज्यादा का चूना
AajTak
महिला ने पुलिस को बताया कि उसने व्यक्ति से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उससे फोन पर संपर्क नहीं हो सका. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के पनवेल की 54 वर्षीय एक महिला को ड्राई-फ्रूट खरीदने के चक्कर में 3 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ. महिला ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गई. महिला की शिकायत के अनुसार, उसने 20 सितंबर को फेसबुक पर एक ड्राई-फ्रूट स्टोर का विज्ञापन देखा और कुछ ड्राई-फ्रूट्स का ऑर्डर दिया.
जब उसने विज्ञापन में दिए नंबर पर कॉल किया, तो दूसरी ओर से व्यक्ति ने उसे यूपीआई-आधारित ऐप के माध्यम से भुगतान करने के तरीके के बारे में बताया.
जब महिला ने उसके निर्देशों का पालन किया, तो फ्रॉड करने वाले ने बताया कि लेनदेन फेल हो गया है. लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से 3,09,337 रुपये निकाले गए हैं.
महिला ने पुलिस को बताया कि उसने व्यक्ति से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उससे फोन पर संपर्क नहीं हो सका. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










