
23 साल की लड़की को मिलीं इतनी नौकरियां, 22 जगहों से दिया इस्तीफा!
AajTak
बहुमुखी प्रतिभा की धनी इस लड़की ने कभी आइसक्रीम बेची तो कभी होटल में वेटर के रूप में काम किया. अभी उसने खुद का एक बिजनेस स्टार्ट किया है.
एक लड़की ने महज 23 साल की उम्र में 23 अलग-अलग नौकरियां कीं. बहुमुखी प्रतिभा की धनी इस लड़की ने कभी आइसक्रीम बेची तो कभी बेकर (केक, ब्रेड आदि बनाने वाला) के रूप में काम किया. अब उसने खुद का एक बिजनेस स्टार्ट किया है.
'द मिरर' के मुताबिक, इस लड़की का नाम अनास्तासिया (Anastasia Cechetto) है और वो लंदन स्थित Ace Influencers नामक मार्केटिंग एजेंसी की CEO और फाउंडर हैं. इस काम को शुरू करने से पहले अनास्तासिया 22 अलग-अलग जगह जॉब कर चुकी हैं. वो बेकर, मॉडल, SEO विशेषज्ञ, फिटनेस ट्रेनर और आइसक्रीम सेलर का भी काम कर चुकी हैं.
इतना ही नहीं उन्होंने बर्तन धुलने और होटल में वेट्रेस का भी काम किया. दिलचस्प बात यह है कि कभी अनास्तासिया को जॉब से निकाला नहीं गया, उन्होंने खुद से ही नौकरी छोड़कर दूसरा काम पकड़ा. लेकिन सोशल मीडिया मैनेजर की जॉब, अनास्तासिया के लिए खुद का बिजनेस शुरू करने में काफी मददगार साबित हुई.
23 साल की अनास्तासिया का मानना है कि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी बहुमुखी प्रतिभा है. अनास्तासिया यह भी मानती हैं कि प्रत्येक जॉब में भले ही वो उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं कर पाई हों, लेकिन हर एक जगह उन्होंने बहुत कुछ सीखा जरूर है.
अपना खुद का बिजनेस शुरू कर अनास्तासिया महज 23 साल की उम्र में ही एक कंपनी की सीईओ बन गई हैं. अब वो अपने जीवन के अनुभवों के बारे में लोगों को बताती हैं और बिजनेस या नौकरी में आगे बढ़ने को लेकर टिप्स देती हैं.
अनास्तासिया कहती हैं- 16 साल की उम्र में जब मैं पूरी तरह से अनुभवहीन थी, तब एक बेकर के रूप में काम शुरू किया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











