
23 यात्रियों को गोलियों से भूना, 10 गाड़ियां फूंकीं, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा अटैक
AajTak
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बड़ा अटैक हुआ है. यहां बंदूकधारी हमलावरों ने 23 यात्रियों को बसों से उतारकर गोलियों से भून दिया है.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बड़ा अटैक हुआ है. यहां बंदूकधारी हमलावरों ने 23 यात्रियों को बसों से उतारकर गोलियों से भून दिया है. पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक यात्रियों पर फायरिंग की यह वारदात बलूचिस्तान के मुसाखाइल जिले में आज सुबह हुई. यहां हथियारबंद हमलावरों ने ट्रकों और बसों से यात्रियों को उतारा और पाकिस्तानी पंजाब के लोगों को चिह्नित करके उन्हें गोली मार दी.
मुसाखाइल के असिस्टेंट कमिश्नर नजीब काकर के मुताबिक हथियारबंद हमलावर राराशम इलाके में इंटर-स्टेट हाईवे पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी. इसके बाद उन्होंने बसों और ट्रकों को रोककर यात्रियों की पहचान करना शुरू कर दिया. हमलावरों ने पंजाब के यात्रियों को आइडेंटिफाई किया और चुन-चुनकर गोली मारकर हत्या कर दी.
चुन-चुनकर पंजाब के लोगों को मारा
काकर ने आगे बताया कि हथियारबंद लोगों ने 10 गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया. हमले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल भेज दिया है. मृतकों में से 3 बलूचिस्तान और बाकी पंजाब से थे. काकर ने बताया कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पंजाब के लोगों की पहचान की.
अप्रैल में 9 मजूदरों की हत्या की थी
इस हमले ने चार महीने पहले बलूचिस्तान के नोशकी में हुए अटैक की यादें ताजा कर दी हैं. तब (अप्रैल) 9 यात्रियों को एक बस से उतारा गया था. हमलावरों ने उनके आईडी कार्ड की जांच करने के बाद उन्हें गोली मार दी थी. इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में बंदूकधारियों ने बलूचिस्तान के केच जिले के तुरबत में पंजाब के 6 मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









