
22.87 करोड़ रुपये केे गबन के आरोप में रेवेन्यू डिपार्टमेंट के दो कर्मचारी गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा
AajTak
तहसीलदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को लोकल रेवेन्यू डिपार्टमेंट के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया. दोनों पर 22.87 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है. तहसीलदार महेश परांडेकर की शिकायत पर ये गिरफ्तारी हुई है.
महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक नैश्नलाइज्ड बैंक से 22.87 करोड़ रुपये के कथित गबन के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शिकायतकर्ता तहसीलदार महेश परांडेकर के अनुसार सरकार के जलयुक्त शिवार अभियान के तहत धनराशि बांटने का आदेश जारी किया गया था. ऐसे में आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के माध्यम से 12,27,297 रुपये और 41,06,610 रुपये की राशि का वितरण करने के लिए जल संरक्षण अधिकारियों को दो डिमांड ड्राफ्ट दिए गए थे.
पुलिस निरीक्षक संजीवन मिरकाले ने कहा कि जब संबंधित दस्तावेज बैंक में जमा किए गए, तो यह पाया गया कि खाते में शेष राशि केवल 96,559 रुपये थी. उन्होंने कहा कि इसके बाद एक ऑडिट किया गया, जिसमें 22.87 करोड़ रुपये के कथित गबन का पता चला. अधिकारी ने बताया कि तहसीलदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को लोकल रेवेन्यू डिपार्टमेंट के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया.
इधर हाल ही में महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों से पैसे ऐंठता था. दरअसल, इस ठग का एक पूरा गैंग है. फिलहाल गैंग के दो आरोपियों का अभी पता लग पाया है. जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि, दूसरा साथी दुबई में रहता है. पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने ठगी का नया ही तरीका ढूंढ निकाला था. इसी से इन लोगों ने कई लोगों को लाखों का चूना लगाया है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











