
22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का कारोबार पर नहीं पड़ेगा असर, खुले रहेंगे दिल्ली के सभी बाजार
AajTak
दिल्ली में व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन ने बताया कि सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दिल्ली के सभी होलसेल और रिटेल बाजार खुले रहेंगे, लेकिन जो व्यापारी अपनी मर्जी से दुकान बंद रख सकते हैं. साथ ही दिल्ली के बाजारों में विशेष व्यवस्था की जाएगी.
आज भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है. जिसको लेकर अब दिल्ली के व्यापारियों ने भी अपनी राय साझा की है और बताया है कि सोमवार के दिल्ली के सभी बड़े बाजार खुले रहेंगे.
दिल्ली में व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 22 जनवरी को सरकारी कर्मचारियों के लिए आधे दिन का राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने को लेकर दिल्ली के 100 से ज्यादा बड़े-बड़े बाजारों के संगठनों से बात करके उनकी राय ली गई है. सभी व्यापारी संगठनों का यही कहना था कि आधे दिन का अवकाश दिल्ली के बाजारों में संभव नहीं है, क्योंकि कश्मीरी गेट, मोरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, सदर बाजार, भागीरथ प्लेस जैसे बड़े- बड़े होलसेल बाजारों में व्यापारी लगभग 12 बजे के बाद ही दुकान पर आते हैं. इसलिए इन बाजारों में हाफ-डे की छुट्टी का कोई असर नहीं पड़ेगा.
बाजारों में होगी विशेष व्यवस्था
बृजेश गोयल ने बताया कि 100 से ज्यादा बाजारों में व्यापारी संगठनों ने 22 जनवरी को विशेष व्यवस्था की है इसलिए अब बाजारों को बंद करना संभव नहीं है. अगर कोई दुकानदार अपनी दुकान बंद रखना चाहता है तो वो अपनी मर्जी से अपनी दुकान बंद रख सकता है. इसलिए सभी ने यह निर्णय लिया कि 22 जनवरी को दिल्ली के सभी बाजार चांदनी चौक, सदर बाजार, चावड़ी बाजार,खारी बावली, कश्मीरी गेट, नया बाजार, कनॉट प्लेस, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, भागीरथ प्लेस, किनारी बाजार आदि पूरी तरह से खुले रहेंगे.100 से ज्यादा बाजारों में होंगे विशेष कार्यक्रम वहीं, दिल्ली के 100 से ज्यादा रिटेल और थोक बाजारों में 22 जनवरी को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कश्मीरी गेट में भंडारा होगा, कमला नगर में लड़ियां लग गई हैं , खान मार्केट में भगवा झंडियां लग चुकी हैं, करोल बाग वाले भी तैयारियों में जुटे हैं, लक्ष्मी नगर में सुंदरकांड होगा, दरीबा कलां में दिवाली की तरह लाइटिंग होगी, ज्वेलरी की दुकान वाले डिस्काउंट देंगे. यहां राम कॉन्सर्ट भी होगा, सभी के लिए भंडारे होंगे, भागीरथ पैलेस में लड्डुओं के डिब्बे बांटे जाएंगे, गेट सजाए जाएंगे, नया बाजार में सुंदर लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है, सरोजिनी नगर मार्केट में 21 हजार दीये जलाए जाएंगे, लाजपत नगर बाजार में भगवा गुब्बारे और झंडे लगाए जाएंगे, सुन्दर काण्ड का पाठ किया जाएगा, रोहिणी में खास इंतजाम हो रहे हैं, नेहरू प्लेस के दुकानदार भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपावली मनाएंगे, चांदनी चौक और सदर बाजार में 22 जनवरी को विशेष सजावट की जाएगी और शोभायात्रा निकाली जाएगी.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






