
2100 किलो का घंटा, 108 फीट लंबी अगरबत्ती... राम मंदिर के लिए देश-विदेश से आ रहे उपहार, जानिए और क्या-क्या है खास
AajTak
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है. इस मौके को खास बनाने के लिए देश-विदेश से अयोध्या के लिए उपहार भेजे जा रहे हैं. नेपाल और श्रीलंका से भी अयोध्या के राम मंदिर के लिए विशेष उपहार भेजे जा रहे हैं. जानिए इनमें खास क्या-क्या है.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है. इस मौके को खास बनाने के लिए देश-विदेश से अयोध्या के लिए उपहार भेजे जा रहे हैं. इसमें 108 फुट लंबी अगरबत्ती, 2100 किलोग्राम की घंटा, 1100 किलोग्राम वजनी एक विशाल दीपक, सोने के खड़ाऊं, 10 फुट ऊंचा ताला और चाबी और आठ देशों का समय एक साथ बताने वाली एक घड़ी विशेष आकर्षण हैं.
इन अनोखे उपहारों को बनाने वाले कलाकारों को उम्मीद है कि उनके उपहारों का भव्य मंदिर में उपयोग किया जाएगा. धार्मिक उत्साह को बढ़ाते हुए, देश के सभी हिस्सों और यहां तक कि विदेशों से भी अयोध्या के लिए उपहार भेजे जा रहे हैं.
नेपाल से आ रहे हैं 3 हजार से अधिक उपहार
सीता की जन्मभूमि नेपाल के जनकपुर से भगवान राम के लिए 3,000 से अधिक उपहार अयोध्या पहुंचे हैं. इनमें चांदी के जूते, आभूषण और कपड़ों सहित कई अन्य उपहार शामिल हैं. नेपाल के जनकपुर धाम रामजानकी मंदिर से लगभग 30 वाहनों के काफिले में रखकर इन उपहारों को अयोध्या लाया जा रहा है.
श्रीलंका की अशोक वाटिका से भी आया उपहार
श्रीलंका के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी अशोक वाटिका से एक विशेष उपहार के साथ अयोध्या का दौरा किया. प्रतिनिधिमंडल ने महाकाव्य रामायण में वर्णित अशोक वाटिका से लाई गई एक चट्टान भेंट की. बताते चलें कि अशोक वाटिका वहीं जगह है, जहां रावण ने माता सीता का अपहरण करने के बाद उन्हें रखा था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






