
'2029 में ही क्यों, 2026 में भी तो लड़ सकती हूं चुनाव...', पॉलिटिकल कमबैक पर स्मृति ईरानी का बड़ा इशारा
AajTak
स्मृति ईरानी ने अपने पॉलिटिकल कमबैक पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी 2029 में क्या कहें, ये ना तो मैं जानती हूं और ना आप जानते हैं. बीजेपी 2026 कुछ बोल दे... 2025 में कुछ बोल दे तो.
बीजेपी की फायरब्रांड नेता और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने आजतक से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने पॉलिटिकल कमबैक को लेकर भी बात की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी 2029 में क्या कहें, ये ना तो मैं जानती हूं और ना आप जानते हैं. BJP 2029 में ही क्यों कहेगी, बीजेपी 2026 कुछ बोल दे... 2025 में कुछ बोल दे तो.
उन्होंने कहा कि मेरे ये माना है कि मेरे बारे में चर्चाएं बहुत होती हैं. मेयर का चुनाव होगा तो मेरी बात आएगी, विधायक का चुनाव होगा तो मेरी बात आएगी. सांसद का चुनाव होगा तो भी मेरी बात आएगी, क्योंकि मेरा नाम स्मृति ईरानी है.
'49 में तो कई लोगों का कैरियर शुरू होता है'
उन्होंने कहा कि ये पॉलीटिकल रिटायरमेंट नहीं है. 49 की उम्र में लोगों का कैरियर शुरू होता है. मैं तो तीन बार की सांसद रह चुकी हूं. पांच विभागों की मंत्री रह चुकी हूं, अभी तो लंबा चलेगा.
उन्होंने कहा कि पार्टी कब कहां क्या दायित्व देने ये मुझे नहीं पता. मुझे इतना पता है कि संसद के माध्यम से मैंने अपनी काबिलियत को साबित किया है.
'मैंने धरनों वाली पॉलिटिक्स भी की'

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










