
2025 तक प्यास से तड़पेंगे अरबों लोग, इन देशों पर बड़ा संकट
AajTak
दुनिया में पानी के इस्तेमाल को लेकर डरा देने वाली स्टडी सामने आई है. नई स्टडी के अनुसार, साल 2040 तक विश्व के 44 देशों में पानी की बेहद किल्लत पैदा हो जाएगी. वहीं साल 2025 तक ही 48 देशों में करीब 2.8 अरब लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं होगा.
इंसान पानी को ठीक से इस्तेमाल करने में हमेशा लापरवाह रहा है. आम चीजों के लिए भी जितनी जरूरत नहीं होती, उससे ज्यादा पानी खर्च किया जाता है. विश्व स्तर के संगठन और अलग-अलग देशों में सरकारें पानी के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए मुहिम भी चलाती हुई नजर आती हैं, इसके बावजूद पानी का सही और सीमित इस्तेमाल नहीं किया जाता है. ऐसे में हाल ही में आई एक स्टडी इंसान को डराने के लिए काफी है.
नई स्टडी के अनुसार, साल 2040 तक 44 देशों में पानी की भारी किल्लत पैदा हो जाएगी और साल 2025 तक ही दुनिया के 2.8 अरब लोग पीने के पानी को तरस जाएंगे. इसके साथ ही अगले दो से तीन दशक में तो काफी ज्यादा जनसंख्या इससे प्रभावित हो जाएगी.
जर्मनी में यूनिवर्सिटी ऑफ बोन के इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च में प्रोफेसर डॉक्टर यानिस मनियातिस और उनके कुछ छात्रों ने इस बारे में रिसर्च की. इससे संबंधित डेटा पर लंबी स्टडी के बाद टीम इस नतीजे पर पहुंची. रिसर्चरों का मानना है कि दुनिया में मेडिटेरियन देश पृथ्वी पर अपनी लोकेशन की वजह से सूखे के सबसे ज्यादा रिस्क पर हैं. वहीं पिछले 500 साल के इतिहास में यूरोप मौजूदा समय में सबसे लंबे सूखे से गुजर रहा है.
2025 तक ही होने लगेगी हालत खराब
स्टडी में बताया गया कि साल 2025 तक दुनिया के 48 देशों के 2.8 अरब लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं होगा. वहीं साल 2050 तक लोगों का ये आंकड़ा 7 अरब तक पहुंच जाएगा. वर्तमान समय में दुनिया में सबसे ज्यादा पानी का इस्तेमाल अमेरिका और फिर ग्रीस में किया जा रहा है. स्टडी में बताया गया कि अधिकतर पानी सिर्फ सिंचाई ही नहीं बल्कि अलग-अलग चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
पानी को लेकर हुई स्टडी में सामने आए आंकड़े इंसान के लिए भयावह जरूर हैं लेकिन अगर पानी के गलत इस्तेमाल की रोकथाम दुनिया भर में सही तरीके से की जाए तो शायद भविष्य में हालात बदल भी सकते हैं. हालांकि, पानी को बचाने की मुहिम सबसे पहले खुद आपके सही इस्तेमाल से शुरू होगी. इसलिए आपको भी यह जानना काफी जरूरी है कि पानी की बचत कैसे की जाए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









