
2024 में PDA के सहारे सपा की नैया, अखिलेश यादव का ये है बूथ लेवल प्लान
AajTak
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी से मुकाबला करने के लिए बड़ी प्लानिंग की है. बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अखिलेश यादव लंबे समय से पीडीए फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं. अब पार्टी ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के 8-10 लोगों की एक टीम बनाकर जमीनी स्तर पर मतादाओं को पार्टी के साथ जोड़ने की योजना बनाई है.
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी नए तरीके से कैडर को मजबूत करने की जद्दोजहद में जुटी है. पार्टी ने पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को साधने का फुल प्रूफ प्लान तैयार किया है. पार्टी की मीटिंग में बूथ लेवल पर इन्हीं समुदाय के लोगों को जोड़ने की योजना बनाई गई है. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ना सिर्फ बीजेपी को बल्कि कांग्रेस को भी निशाने पर लिए हुई है, जहां अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के साथ पार्टी की निजी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने की कोशिश में हैं.
समाजवादी पार्टी के पीडीए कैडर में बूथ लेवल पर पिछड़े वर्ग के दस लोग शामिल होंगे. पीडीए का फार्मूला खुद अखिलेश यादव ने बनाया है, जिसके जरिए वह राज्य में पार्टी की चुनावी नैया पार लगाने में जुटे हैं. सपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि समाजवादी पार्टी राज्य में बूथ स्तर पर पीडीए कैडर बनाएगी. पार्टी के नेताओं ने इसपर काम भी शुरू कर दिया है. पीडीए कैडर में संबंधित समुदाय के नामचीन हस्तियों को भी शामिल किए जाने का प्लान है.
उत्तर प्रदेश में पीडीए की आबादी दो तिहाई
सपा नेता का कहना है कि पीडीए कैडर तैयार किए जाने के बाद इसकी पूरी जानकारी पार्टी हेडक्वार्टर को होगी. पार्टी की तरफ से सभी गतिविधियों को जमीनी स्तर पर लागू करने का काम पीडीए कैडर का होगा, जो पार्टी के संदेश को संबंधित मतदाताओं तक पहुंचाएंगे. सपा का पीडीए कैडर जिला स्तर पर पार्टी स्ट्रक्चर के आधार पर ही काम करेगा और खासतौर पर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों के मतदाताओं पर फोकस करेगा और पार्टी के लिए समर्थन जुटाएगा. राज्य में इन समुदायों की आबादी दो तिहाई है.
समाजवादी पार्टी के बैकवर्ड सेल के अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने बताया कि बैकवर्ड सेल की तरफ से पीडीए कैडर के लिए ट्रेनिंग कैंप और मीटिंग आयोजित किए जाएंगे. साथ ही बूथ लेवल पर पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा. पार्टी नेताओं का मानना है कि अखिलेश यादव द्वारा तैयार किए गए इस योजना से पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में लाभ होगा.
पीडीए ही 2024 में बीजेपी को हराएगी- अखिलेश

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






