
2024 में सांसदी का चुनाव लड़ेगी सीमा हैदर! केंद्रीय मंत्री की पार्टी ने दिया ऑफर
AajTak
सीमा हैदर की अब भारत की राजनीति में भी एंट्री हो गई है. दरअसल, सीमा हैदर को एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (RPI) ने पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है. सीमा हैदर ने भी RPI के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है.
सचिन के प्यार के खातिर चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) ने फिल्म साइन कर ली है. जल्द ही वह अभिनेत्री बनने वाली है. यह खबर तो आपने सुन ही ली होगी. वहीं, अब एक पार्टी ने सीमा को अपने सिंबल पर चुनाव (Election) लड़वाने का ऐलान किया है. जी हां सही पढ़ा आपने. अब सीमा की राजनीति में एंट्री हो गई है.
सीमा हैदर को एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (RPI) ने पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है. बताया जा रहा है कि सीमा हैदर ने भी RPI के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. पार्टी के पदाधिकारियों का दावा है कि सीमा को पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष बनाया जाएगा. साथ ही उनकी बोलने कि शैली को देखते हुए पार्टी प्रवक्ता भी बनाया जाएगा.
यहां तक कि पार्टी ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के सिंबल पर सीमा हैदर को चुनाव लड़वाने की बात कही है. अब बस पार्टी को सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सीमा को क्लीन चिट मिलने का इंतजार है.
'सीमा का पार्टी में स्वागत किया जाएगा'
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मासूम किशोर ने जानकरी देते हुए बताया कि सीमा हैदर पाकिस्तानी नागरिक है और भारत आई है. अगर हमारी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सीमा को क्लीन चिट मिलती है और उसे भारत की नागरिकता मिल जाती है, तो सीमा का पार्टी में स्वागत किया जाएगा. बाबा साहेब का बनाया हुआ कानून है कि जिसको भारत की नागरिकता है वो कहीं भी चुनाव भी लड़ सकता है.
मासूम ने आगे कहा कि अभी तक की जांच में उसके ऊपर कोई दोष नहीं सिद्ध हुआ है. अगर उसे सुरक्षा एजेंसियों से क्लीन चिट मिलती है तो हम उसे प्रवक्ता भी बनाएंगे क्योंकि वो एक अच्छी वक्ता है. अगर भारत की नागरिकता मिल गई तो रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव भी लड़वाएंगे. 2024 में भी चुनाव लड़वा सकते हैं. बस शर्त है कि उसको नागरिकता मिलनी चाहिए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







