
2024 की डगर, भविष्य पर नजर... Rahul Gandhi की Bharat Jodo Nyay Yatra के पीछे क्या है Congress की रणनीति?
AajTak
राहुल गांधी मणिपुर से मुबई तक 67 दिन की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं. लोकसभा चुनाव में जब कुछ ही महीने का समय बचा है, इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है, राहुल गांधी की इस यात्रा के पीछे कांग्रेस की रणनीति क्या है?
देश में लोकसभा चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को हराने के लिए 28 विपक्षी पार्टियां इंडिया गठबंधन के बैनर तले एक मंच पर आई हैं. चुनाव करीब आते जा रहे हैं, बीजेपी ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. लेकिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में अभी सीट शेयरिंग का पेच भी नहीं सुलझा है.
सीट शेयरिंग का पेच पंजाब से दिल्ली और यूपी से बिहार तक सीट शेयरिंग का गणित कैसे सुलझाया जाए, इसे लेकर बैठकों का दौर चल रहा है और इन सारी कवायदों के बीच कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में से एक राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर निकल गए हैं.
ये भी पढ़ें- 'समझता हूं हिंसा में अपनों को खोना कैसा लगता है', भारत न्याय यात्रा के दूसरे दिन मणिपुर में बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने इससे पहले दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी. भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अंतर इतना है कि तब राहुल ने ज्यादातर पदयात्रा की थी जबकि इस बार की यात्रा के लिए हाइब्रिड मॉडल का इस्तेमाल किया जा रहा है.इस बार पद यात्रा का हिस्सा छोटा है और एक बड़ा हिस्सा विशेष बस और वाहनो के जरिए होनी है. राहुल गांधी ने इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर आयोजित जनसभा में खुद इसके पीछे की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर से पश्चिम की यात्रा भी पैदल ही करना चाहता था. लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते समय का अभाव होने की वजह से यह संभव नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें- पांच वाली सपा की 65 डिमांड, 1 वाली Congress मांग रही 25 सीटें, Uttar Pradesh में किस फॉर्मूले पर जाएगा 'INDIA'?
अब राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर सवाल उठने लगे हैं और उन सवालों की जड़ में भी यही दो शब्द हैं- लोकसभा चुनाव और समय का अभाव. सवाल 2024 चुनाव को लेकर कांग्रेस की गंभीरता पर भी उठ रहे हैं और राहुल गांधी की यात्रा पर भी. सवाल सीट शेयरिंग पर अब तक किसी ठोस फॉर्मूले के सामने नहीं आने को लेकर भी उठ रहे हैं और हर समय चुनावी मोड में रहने वाली बीजेपी को टक्कर देने के लिए विपक्ष का कोई ठोस विजन या एजेंडा सामने नहीं आने को लेकर भी. कांग्रेस की रणनीति पर भी सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं लेकिन एक पहलू यह भी है देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता जिसे प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरा बताते हैं, उस नेता ने जब यात्रा की शुरुआत कर दी है तो उसके पीछे भी जरूर कोई रणनीति होगी. इस यात्रा के पीछे रणनीति की चर्चा से पहले यात्रा का रूट जान लेना भी जरूरी है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










