
2021 में कोहली नहीं कर पाए कुछ ‘तूफानी…’, टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने की ख्वाहिश रही अधूरी
AajTak
महेंद्र सिंह धोनी ने 2017 में जब सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ी, तो विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के बेताज बादशाह बन गए. अगले तीन साल तक उन्हें कोई चुनौती नहीं मिली और हर तरफ उनकी चमक दिखी...
साल 2021 खत्म होने वाला है. इस साल टीम इंडिया को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं हुई. ICC टूर्नामेंट्स में खिताब नहीं जीत पाने का टीम इंडिया का सिलसिला जारी रहा, हालांकि ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने का श्रेय जरूर हासिल किया. महेंद्र सिंह धोनी ने 2017 में जब सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ी, तो विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के बेताज बादशाह बन गए. अगले तीन साल तक उन्हें कोई चुनौती नहीं मिली और हर तरफ उनकी चमक दिखी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












