
200MP कैमरे वाले Vivo फोन्स की सेल शुरू, 3167 रुपये में ला सकते हैं घर
AajTak
Vivo X300 Pro price in India: वीवो ने हाल में ही अपने दो फ्लैगशिप फोन्स को भारत में लॉन्च किया है. दोनों ही फोन्स दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. इनमें ना सिर्फ आपको बेहतरीन कैमरा और प्रोसेसर मिलता है, बल्कि आपको दमदार बैटरी भी दी गई है. Vivo X300 में कंपनी ने 200MP का प्राइमरी कैमरा और प्रो वेरिएंट में 200MP का टेलीफोटो लेंस दिया है.
वीवो ने भारतीय बाजार में अपने दो फ्लैगशिप फोन्स- Vivo X300 और Vivo X300 Pro को लॉन्च किया है. इन स्मार्टफोन्स को अब आप खरीद सकते हैं. इनकी सेल आज यानी 10 दिसंबर से शुरू हुई है. दोनों ही फोन्स दमदार कैमरा कॉन्फिग्रेशन के साथ आते हैं. इनमें प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस मिलेगी.
इन डिवाइसेस को आप फ्लिपकार्ट, ऐमेजॉन, वीवो के आधिकारिक स्टोर और दूसरे प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं. ऑनलाइन के साथ ही ये फोन्स ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध होंगे. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी खास बातें.
Vivo X300 को कंपनी ने तीन कलर और तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. फोन का बेस वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ 75,999 रुपये में आता है. वहीं 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 81,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 85,999 रुपये का है.
यह भी पढ़ें: Vivo X300 सीरीज लॉन्च, मिलेगा 200MP का कैमरा, DSLR जैसी आएंगी फोटोज
ये फोन समिट रेड, मिस्ट ब्लू और एलिट ब्लैक में आता है. वहीं Vivo X300 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये है, जिसमें आपको 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मिलता है. ये फोन एलिट ब्लैक और ड्यून गोल्ड में आता है.
कंपनी इन फोन्स पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है. इसके तहत 10 परसेंट का कैशबैक SBI, HDFC, कोटक, IDFC फर्स्ट और यस बैंक के कार्ड्स पर मिल रहा है. आप Vivo X300 सीरीज को नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं. ऑफर के तहत स्मार्टफोन 3,167 रुपये मंथली EMI पर जीरो डाउन पेमेंट के साथ मिलेंगे. फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











