
200MP कैमरे वाले Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत हुई आधी, मिल रहा 60 हजार का डिस्काउंट
AajTak
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Price Drop: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Amazon Sale में मिल रहे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. 200MP कैमरे वाले इस फोन पर 60 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप एक फ्लैगशिप फोन एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो ये डिवाइस एक बेहतरीन विकल्प होगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Amazon पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है. इस सेल का फायदा उठाकर आप कई फोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. सेल में ऐसे ही एक फोन पर ऑफर मिल रहा है. आप सेल का फायदा उठाकर Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को कई हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
पिछले साल लॉन्च हुआ ये फोन ब्रांड का फ्लैगशिप डिवाइस है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है. आइए जानते हैं इस फोन पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को कंपनी ने पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया था. ये स्मार्टफोन 1,34,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था. हालांकि, ये MRP है और फोन 1,29,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध था. ये कीमत फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE की सेल शुरू, इतने हजार का मिल रहा डिस्काउंट
हालांकि, Amazon Sale में ये फोन 74,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. फोन पर बैंक डिस्काउंट और कैशबैक दोनों मिल रहा है. इन दोनों ऑफर्स का फायदा उठाकर यूजर्स 60 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसकी मदद से आप बड़ी बचत कर सकते हैं.
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8-inch का Dynamic LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Armor इस्तेमाल किया गया है. ये स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











