
'2000 लोगों की भीड़, हुई पत्थरबाजी...', तुर्कमान गेट पर बुलडोजर एक्शन में कॉन्सटेबल की शिकायत पर FIR दर्ज
AajTak
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस पर पथराव का मामला सामने आया है. चांदनी महल थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, 30–35 लोगों की भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ी और पुलिसकर्मियों पर हमला किया, जिसमें SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए.
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में देर रात कानून-व्यवस्था बिगड़ने का मामला सामने आया है. चांदनी महल थाना पुलिस ने पथराव और सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर FIR दर्ज की है. यह FIR पुलिस स्टेशन चांदनी महल में तैनात कॉन्स्टेबल संदीप के बयान के आधार पर दर्ज की गई है.
कॉन्स्टेबल संदीप ने अपने बयान में बताया कि वह बड़ी मस्जिद, तुर्कमान गेट के पास ड्यूटी पर तैनात थे. कोर्ट के आदेश के अनुसार फैज इलाही मस्जिद के पास MCD द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित थी, जिसकी सूचना पहले ही स्थानीय लोगों को दी जा चुकी थी.
आज तक से बातचीत में घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि मौके पर करीब दो हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ मौजूद थी, जो लगातार नारेबाजी कर रही थी. हेड कांस्टेबल जल सिंह ने कहा कि डेमोलिशन से पहले पुलिस कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए शांति बनाए रखने की अनाउंसमेंट कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद भीड़ उग्र हो गई.
lgयह भी पढ़ें: 'बुलडोजर कार्रवाई 12 फरवरी तक टाली जा सकती थी', तुर्कमान गेट इलाके में एक्शन पर SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
नारेबाजी के बाद अचानक तेज पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट आई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. पुलिसकर्मियों के मुताबिक पथराव करने वाले कई लोग मास्क लगाए हुए थे, जबकि कुछ ने तौलियों से अपने चेहरे ढक रखे थे, जिससे हालात और ज्यादा भयावह हो गए.
पत्थरबाजी करने वालों की पहचान

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









