
2000 के कर्ज के लिए कत्ल! दिल्ली में युवक की गला रेतकर हत्या, तीन गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में 2000 रुपये के कर्ज को लेकर हुए विवाद में 23 साल के युवक फरदीन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी आदिल को उसके पिता और भाई ने उकसाया था. तीनों को पुलिस ने कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी आदिल और कामिल पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में महज 2000 रुपये के कर्ज को लेकर हुए विवाद में एक 23 साल के युवक फरदीन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना बुधवार आधी रात करीब 12:10 बजे की है जब फरदीन और उसका दोस्त जावेद गली के पास खड़े थे. इसी दौरान आरोपी आदिल वहां आया जिससे फरदीन ने अपना उधार मांगा, जिस पर वह भड़क गया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आदिल ने पहले 2000 रुपये का कर्ज लिया था और फरदीन के पैसे मांगने पर उसने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में फरदीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जावेद घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फरदीन को JPC अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने फौरन छानबीन शुरू की. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आदिल के साथ उसका बड़ा भाई कामिल और पिता शकील भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने ही आदिल को हमले के लिए उकसाया.
पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है. पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी आरोपियों के पास से बरामद कर लिया गया है.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आदिल पहले भी तीन मामलों में आरोपी रह चुका है जबकि कामिल पर चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










