
200 वीडियो क्लिप्स की स्कैनिंग-24 गिरफ्तार, बवाल के बाद कानपुर में एक्शन जारी, बरेली में धारा 144 लागू
AajTak
कानपुर में दंगे और हिंसा से जुड़े मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 24 को गिरफ्तार किया है. 12 को हिरासत में लिया गया है. 200 से अधिक वीडियो क्लिप स्कैन किए जा रहे हैं.
कानपुर में दंगे और हिंसा के सिलसिले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 800 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें संदिग्ध मास्टरमाइंड समेत 24 को गिरफ्तार किया गया है. दंगे और हिंसा के मामले में 12 को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से जब्त किए गए मोबाइल फोन से डाटा रिकवर करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के विशेषज्ञों की मदद मांगी है. पथराव में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए घटना के 200 से अधिक वीडियो क्लिप स्कैन किए जा रहे हैं. यही नहीं कानपुर हिंसा के बाद मुस्लिम धर्मगुरु तौकीर रजा ने बरेली में विशाल विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिसके बाद बरेली प्रशासन ने एहतियात के तौर पर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया है. तौकीर रजा ने 10 जून को विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.
गिरफ्तार लोगों में मौलाना मोहम्मद अली (एमएमए) जौहर फैन्स एसोसिएशन के प्रमुख हयात जफर हाशमी भी शामिल हैं. हिंसा का मास्टरमाइंड माने जाने वाले हाशमी को तीन अन्य लोगों के साथ लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया था.
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज होगा मामला कानपुर के पुलिस आयुक्त वीएस मीणा ने कहा कि आरोपियों पर कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा, जबकि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और अन्य जैसे समूहों की संभावित भूमिका की जांच की जा रही है. अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त या ध्वस्त की जाएगी.
CCTV फुटेज से 36 लोगों की पहचान कानपुर पुलिस आयुक्त ने कहा, हमने सीसीटीवी फुटेज और घटनाओं की अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग की मदद से हिंसा में शामिल 36 लोगों की पहचान की है. अब तक कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 18 को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था.
उन्होंने कहा, गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और घटना के पीछे की साजिश के बारे में पूछताछ करने के लिए हम 14 दिनों के पुलिस रिमांड की मांग करेंगे. मीणा ने कहा, हम विभिन्न एंगल से घटना की जांच कर रहे हैं और पीएफआई और इस जैसे अन्य समूहों की संलिप्तता को देख रहे हैं. हम विदेशी फंडिंग के एंगल से भी जांच कर रहे हैं. जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. अधिकारी ने यह भी कहा कि पुलिस हिंसा को रोकने में फाॅर्स की ओर से चूक की जांच कर रही है.
बरेली में 3 जुलाई तक कर्फ्यू प्रशासन के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्तियों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी. इस दौरान धरना प्रदर्शन पर भी रोक रहेगी. शुक्रवार को कानपुर में भड़की जैसी किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए 3 जुलाई तक कर्फ्यू लगाया गया है. कानपुर में शुक्रवार को कथित तौर पर बाजार बंद को लेकर दो समुदाय के समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








