
200 फीट की ऊंचाई से गिरा शख्स, लेकिन बच गई जान!
AajTak
कोई शख्स अगर 200 फीट ऊंची पहाड़ी से गिर जाए और बच जाए तो इसे चमत्कार ही कहा जाएगा, वह एक ट्रैक पर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया.
Medical Miracle story: नाम है इमरान चौधरी, वह 200 फीट ऊंचे पहाड़ से गिर गए थे. यह हादसा फरवरी 2021 में हुआ था.
इसके बाद कई लोगों को लगा था कि वह कभी नहीं चल पाएंगे, लेकिन उन्होंने सभी की उम्मीदों के विपरीत अब बिना किसी छड़ी के सहारे चलना शुरू कर दिया है.
पहाड़ी से गिरने से पहले उन्होंने अपना फोटो भी क्लिक करवाया था. इसके बाद ही वह गिर गए.
37 साल के इमरान ग्रेट मैनचेस्टर के रहने वाले हैं और तीन बच्चों के पिता हैं. इस हादसे के होने के बाद अब करीब एक साल बाद उन्होंने चलना शुरू किया है.
इमरान जब गिरे थे, तो उस पल को याद करते हुए कहते हैं, ' मैं काफी नीचे गिर गया था, फिर लुढ़कता हुआ घाटी के बीच आ गया था. जब मैं हॉस्पिटल पहुंचा तो लोगों को लगा कि मैं बच नहीं पाऊंगा.'
दरअसल, इमरान एक फंडरेजिंग ट्रैक की तैयारी के लिए पीक डिस्ट्रिक्ट पहुंचे थे, ये फंडरेजिंग ट्रैक किलिमंजारो में होना था, इस दौरान वह पहाड़ी से गिर गए.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











