
20 हजार रुपये के अंदर हो सकती iQoo Z3 की शुरुआती कीमत, 8 जून को होगा भारत में लॉन्च
AajTak
iQoo Z3 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत को लेकर जानकारी सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, नए iQoo फोन को तीन वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा.
iQoo Z3 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत को लेकर जानकारी सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, नए iQoo फोन को तीन वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा और इसकी शुरुआती कीमत भारत में 20 हजार रुपये से अंदर हो सकती है. इस फोन को चीन में मार्च में लॉन्च किया गया था. टिप्स्टर डेबायन रॉय के मुताबिक, भारत में iQoo Z3 की शुरुआती कीमत 19,990 रुपये या 20,990 रुपये रखी जा सकती है. ये कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए रखी जा सकती है. साथ ही मिली जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वाले वेरिएंट्स में भी लॉन्च किया जा सकता है और इनकी कीमतें क्रमश: 21,990 रुपये और 23,990 रुपये रखी जा सकती हैं. जो जानकारी सामने आई है उससे ऐसा लग रहा है कि iQoo Z3 भारत में 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध Mi 10i को टक्कर दे सकता है. आपको बता दें मार्च में iQoo Z3 को चीन में CNY 1,699 (लगभग 19,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था. ये फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












