
20 लोगों को समझाई मुनाफे की स्कीम... लालच में फंसाकर ठगे 12.7 करोड़ और हो गए फरार!
AajTak
मुंबई पुलिस ने इंवेस्टमेंट पर आकर्षक रिटर्न का लालच देकर लगभग 20 लोगों से 12.7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने इंवेस्टमेंट पर आकर्षक रिटर्न का लालच देकर लगभग 20 लोगों से 12.7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी है. कांदिवली निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी, जो एक निजी कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारी के रूप में काम करता है.
शिकायतकर्ता ने कहा कि एक परिचित ने पिछले साल उससे संपर्क किया और उसे एक स्कीम में कुछ लाख निवेश करने के लिए राजी किया और दावा किया कि उसे 'आकर्षक' रिटर्न मिलेगा. हालांकि, शिकायतकर्ता को कोई रिटर्न नहीं मिला. अधिकारी ने शिकायत के हवाले से कहा, जब उसने अपने पैसे और रिटर्न के लिए संपर्क किया, तो परिचित टाल-मटोल करने लगा.
इसके बाद जब उस व्यक्ति ने हाल ही में दहिसर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और उसे पता चला कि कई अन्य लोग भी इसी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं. अधिकारी ने कहा कि कुल मिलाकर, लगभग 20 लोगों से सामूहिक रूप से 12.7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी. अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.
बता दें कि एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने इसी तरह से 1 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में 6 साल से फरार आरोपी तरुण कुमार को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी लाहौरी गेट पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में की गई है. आरोपी को 20 फरवरी को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता सुनील जुनेजा को मोहम्मद अशरफ नाम के शख्स ने 1 करोड़ रुपये एक निवेश योजना में लगाने के लिए राजी किया था. इस योजना के तहत उसे 1.25 करोड़ रुपये वापस मिलने का झांसा दिया गया. जुनेजा ने 15 जनवरी 2019 को आरोपी तरुण कुमार और उसके साथी अजीत को नकद रुपये सौंप दिए. लेकिन, रुपये लेने के बाद आरोपी फरार हो गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










