
20 लोगों को डेट किया, सभी से iPhone लिया... फिर सबको बेच दिया और खरीद लिया घर
AajTak
एक महिला ने 20 लोगों को डेट किया. फिर उसने सभी से आईफोन 7 गिफ्ट में मांगा. जब उसके पास 20 आईफोन आ गए तो उसे बेच दिया और उससे मिले पैसों से एक घर खरीद लिया. चीन की ये कहानी इन दिनों काफी चर्चा में है.
चीन में एक महिला ने 20 लोगों से डेट किया. फिर उनसे गिफ्ट में आईफोन मांगे. इसके बाद सभी आईफोन को बेच दिया और उससे मिली रकम से अपने लिए एक घर खरीद लिया. यह मजेदार कहानी एक वायरल स्कैम के खुलासे के बाद काफी चर्चा में है. चीनी सोशल मीडिया पर इसे काफी सर्च कर रहे हैं और इस पूरी घटना के बारे में जनना चाहते हैं.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन में हाल ही में एक घोटाला सामने आया है, जिसका नाम क्रॉस-ड्रेसिंग स्कैम है. इसके तहत एक शख्स महिला बनकर लोगों के साथ डेट करता और उनसे पैसे ठगता था. ये शख्स सिस्टर हांग के नाम से चीन में वायरल हो रहा है. सिस्टर हांग के स्कैम ने चीन में लोगों का ध्यान एक पुराने मामले की ओर खींचा है.
सिस्टर हांग के स्कैम के साथ चर्चा में आई इस महिला की कहानी करीब नौ साल पहले सिस्टर हांग की तरह ही एक महिला ने कुछ लोगों को डेटकर उनसे महंगे आईफोन लिए और भी उन्हें बेचकर जो पैसा मिला, उससे घर खरीद लिया था. सिस्टर हांग का स्कैम सामने आने के बाद लोग 9 साल पुराने वाकये को याद कर रहे हैं और उस महिला को सिस्टर हांग की भी गुरु बता रहे हैं.
प्यार के जाल में फंसाकर ऐसे ऐंठा आईफोन ये कहानी लोगों को काफी दिलचस्प लग रही है. क्योंकि महिला ने सिर्फ छह महीने में 20 लोगों से डेटिंग कर उनसे गिफ्ट के रूप में 20 iPhone ऐंठ लिए थे. इसके बाद महिला ने सभी आईफोन को बेचकर 17000 डॉलर यानी 15 लाख रुपये जुटाए और भी उससे अपने फ्लैट के लिए एडवांस पेमेंट कर दिया था.
एक कंपनी में जूनियर क्लर्क थी महिला कियानजियांग इवनिंग न्यूज की 2016 की रिपोर्ट के अनुसार, महिला की पहचान उजागर नहीं की गई थी. वह शेन्ज़ेन में एक कंपनी में काफी कम वेतन वाली जूनियर क्लर्क के रूप में काम करती थी. इस साधारण सी कर्मचारी ने जब सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की कि उसने अपने गृहनगर में एक घर लिया है तो लोगों को शक हुआ.
ऐसे सामने आई महिला की करतूत बाद में उसके सहकर्मियों को पता चला कि उस महिला ने छह महीने में एक साथ 20 पुरुषों को डेट किया था.उसने उन सभी से कहा कि वे उसे एक नया आईफोन 7 गिफ्ट करे.फिर सभी से उसने 20 आईफोन 7 गिफ्ट में लिए. इसके बाद सभी आईफोन को बेचकर 17,000 अमेरिकी डॉलर यानी 15 लाख रुपये इकट्ठा किए. इसका इस्तेमाल उसने एक फ्लैट के लिए अग्रिम भुगतान के रूप में किया।

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










