
20 करोड़ की प्रॉपर्टी, दोस्त से दगाबाजी और मर्डर का फुलप्रूफ प्लान... एक कारोबारी के कत्ल की खौफनाक कहानी
AajTak
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राकेश वार्ष्णेय की मर्डर मिस्ट्री ने पूरे पुलिस महकमें को हलकान कर दिया था. किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उनकी हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की है. लेकिन एक क्लू ने पूरे हत्याकांड के रहस्य का पर्दाफाश कर दिया.
दुनिया की शायद ये पहली ऐसी वारदात होगी, जिसमें मास्टरमाइंड ने हत्याकांड को अंजाम देने से पहले बाकायदा अपने गुर्गों का ऑडिशन लिया. या फिर यूं कहें कि उनका वॉयस टेस्ट करवाया और उन्हें उनकी काबिलियित के हिसाब से काम सौंपा. गुर्गों ने कुछ इसी अंदाज़ में अपने आका के उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की और फिर मास्टरमाइंड ने एक शख्स के मौत के परवाने पर दस्तखत कर डाला. दिमाग घुमा देने वाली कत्ल की इस साजिश को सिलसिलेवार तरीके से समझने के लिए पूरे मामले को शुरू से जानना होगा.
20 फरवरी, 2024 की बात है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राकेश वार्ष्णेय काम के सिलसिले में घर से बाहर निकले, लेकिन फिर लौट कर नहीं आए. घरवालों ने पहले उनका इंतज़ार किया, लेकिन जब वो लौट कर नहीं आए और उनका मोबाइल फोन भी स्विच्ड ऑफ हो गया, तो उन्होंने उनके दोस्त और उनके साथ पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले राजू उपाध्याय को कॉन्टैक्ट किया. अब चूंकि राजू का राकेश के साथ रोज का उठना बैठना था, तो इस रहस्यमयी गुमशुदगी से राजू भी हैरान हो गया. उसने घरवालों के साथ मिलकर राकेश को ढूंढने की कोशिश शुरू कर दी.
राजू ने बताया कि उसने कई बार राकेश को कॉल किया, लेकिन उसका फोन नॉट रिचेबल आ रहा था. अब राकेश के घरवालों के साथ मिलकर राजू ने अपने दोस्त राकेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. लेकिन अभी पुलिस राकेश का कुछ पता लगा पाती, तब तक मामले में ख़तरनाक ट्विस्ट आ गया. राकेश के घरवालों के पास अब अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे कॉल आने लगे. कॉल करने वालों ने राकेश को अगवा कर लिए जाने की बात कही और कहा कि अगर उन्होंने पुलिस को बताने की गलती की, तो वो राकेश की हत्या कर देंगे. अब ऐसे फोन कॉल से घरवालों का बुरी तरह डर जाना लाजिमी था.
लिहाज़ा, अब घरवाले चुपचाप राकेश को अगवा करने वाले लोगों के अगले कॉल का इंतजार करने लगे. इधर, वक्त गुजरता रहा, लेकिन ना तो राकेश का कुछ पता चला और ना ही उसे किडनैप करने वाले लोगों ने फिर से उनके घरवालों को कोई कॉल किया, तो उनकी फिक्र बढ़ गई. अब कॉल वाली बात पुलिस तक पहुंची. पुलिस ने उन नंबरों को सर्विलांस पर लेकर उन्हें ट्रेस की कोशिश भी शुरू कर दी, लेकिन दिक्कत ये थी कि जिन भी नंबर से राकेश के घरवालों को एक बार भी कॉल किया गया था, वो सारे के सारे नंबर स्विच्ड ऑफ हो चुके थे. यानी चाह कर भी पुलिस की तफ्तीश आगे नहीं बढ़ रही थी.
अब कत्ल तो हो चुका था. लेकिन तफ्तीश में सच्चाई सामने आ जाने का खतरा था. लिहाज़ा, राजू ने राकेश की गुमशुदगी को अलग-अलग मोड़ देने की कोशिश की और इसी काम के लिए उसने अपने कुछ गुर्गों का ऑडिशन भी लिया था. असल में राजू कुछ ऐसे लोगों को चुनना चाहता था, जिनकी आवाज़ रौबदार हो और जो फोन पर राकेश के घरवालों को राकेश के अपहरण की बात बता कर उन्हें डरा सकें. राजू के गुर्गों ने इस काम को बखूबी किया. पहले राजू के सामने अपना वॉयस टेस्ट दिया और फिर राकेश की हत्या के बाद उसके घरवालों को फोन कर डराते और मामले को उलझाते रहे.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






