
2 KG सोना, महंगे जूते-बैग और 16 लग्जरी कारें... 'महाठग' के घर पर मिली अकूत संपत्ति
AajTak
200 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम देने वाले महाठग सुकेश चंद्रशेखर के कई ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड की, जहां से 16 हाईएंड एंड लग्जरी कारें, 82.50 लाख रुपये कैश व 2 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए.
200 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम देने वाले महाठग सुकेश चंद्रशेखर के कई ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड की. छापेमारी मारिया पॉल के चेन्नई में समुंद्र के ठीक सामने स्थित आलीशान बंगले पर की गई, जहां से 16 हाईएंड एंड लग्जरी कारें, 82.50 लाख रुपये कैश व 2 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए. केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज मामले में ECIR दर्ज की थी. दरअसल, ठगराज सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में बैठकर कई बड़े कारोबारियों से उनके खिलाफ चल रहे कोर्ट केस में राहत दिलाने की बात कहकर सभी से अभी तक 200 करोड़ रुपये की डील की थी. सुकेश ने सभी को फोन कर खुद को एक बड़ा सरकारी अफसर बताया था. तफ्तीश के दौरान जेल में बंद सुकेश के पास से 2 मोबाइल फोन भी बरामद हुए, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया. बाद में मामले की तफ्तीश दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












