
2 सेकेंड में 6 छात्रों की मौत, सीसीटीवी में नजर आई खड़े ट्रक में घुसती हुई तेज रफ्तार कार
AajTak
सोमवार-मंगवार की दरमियानी रात इंदौर में हुए भीषण सड़क हादसे के सामने आने के बाद समूचा प्रदेश हिल गया है. हादसे में अलग-अलग 6 परिवारों के चिराग बुझ गए. इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कैसे सिर्फ 2 सेकंड की लापरवाही 6 युवाओं की मौत का कारण बनी.
इंदौर में हुए भीषण सड़क हादसे के सामने आने के बाद समूचा प्रदेश हिल गया है. हादसे में अलग-अलग 6 परिवारों के चिराग बुझ गए. इस दुर्घटना का सीसीटीवी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कैसे सिर्फ 2 सेकंड की लापरवाही, 6 युवा छात्रों की मौत का कारण बनी. बता दें कि देर रात इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक तेजी से तेल के एक टैंकर में घुस गई और कार के परखच्चे उखड़ गए. इस हादसे में 6 युवा छात्रों की जान चली गई. इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









