
2 साल में बनाए 4 लाख फर्जी आधार- पैन कार्ड! फिर फेक बैंक खाते खुलवाकर की साइबर ठगी, तीन अरेस्ट
AajTak
यह गैंग फर्जी वेबसाइट के जरिए फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बना रहे थे. इनके लेनदेन से बरामद रजिस्टर में पैसों का लेनदेन देख आशंका है कि यह गैंग 3 सालों में लगभग 4लाख फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाकर साइबर अपराधियों को दे चुका है.
साइबर अपराधियों के लिए फर्जी पहचान पत्र से खोला गया बैंक खाता सबसे बड़ा हथियार होता है, क्योंकि धोखाधड़ी कर ठगी गई रकम को साइबर अपराधी इसी बैंक खाते में जमा करवाते हैं. पुलिस जब तक तफ्तीश करती है तो पता चलता है जिस नाम पते पर बैंक खाता खुला था वह सब फर्जी था. फर्जी नाम पते पर बैंक खाता कैसे खुल रहा था, इसकी तफ्तीश वाराणसी साइबर पुलिस ने की और यूपी पुलिस की साइबर टीम ने लखनऊ से ऐसे 3 लोगों को गिरफ्तार किया.
बीते साल वाराणसी साइबर थाने पर शिकायत मिली कि ट्रेजरी अधिकारी बनकर पुलिस विभाग के रिटायर्ड अफसरों से ठगी की जा रही है. वाराणसी साइबर टीम ने जांच के बाद दो एफआईआर दर्ज हुई और 9 लोग गिरफ्तार किए गए. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला कि फर्जी नाम पता से पैन कार्ड और आधार कार्ड बनाकर साइबर अपराधियों के द्वारा ठगी के लिए खोले जा रहे बैंक खातों का पूरा एक रैकेट चल रहा है.
तीन आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ की साइबर थाने की पुलिस ने जांच शुरू की और इस मामले में बिहार के रहने वाले तीन आरोपी अफजल आलम, सुशील कुमार और मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तीनों आरोपियों में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का मास्टर अफजल आलम मास्टरमाइंड है, जो कई सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट वाली कंपनियों में काम कर चुका है. पूछताछ की गई तो पता चला अफजल आलम ने डोमेन नेम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से कई डोमेन बुक करा रखे थे. अफजल आलम ने कई वेबसाइट बना रखी थी जिसमें www.digitalportal.in, www.digitalfastprint.co.in, www.digitalfastprint.online, www.digitalfastprint.in और www.reprintportal.xyz के नाम से वेबसाइटें बना रखी थी.
अफजल आलम ने कई डाटा सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से कस्टमर के डाटा खरीद रखे थे. मोडस ऑपरेंडी की बात करें तो जब भी कोई व्यक्ति आधार कार्ड या पैन कार्ड बनवाने के लिए इसकी वेबसाइट पर लॉगिन करता तो किसी भी दूसरे व्यक्ति का आधार कार्ड नंबर इनके सामने होता, जिसमें व्यक्ति अपना नाम फोटो और फर्जी पता डाल देता. जिसके बाद उसे यूआईडीआई की तरह की फर्जी आधार कार्ड की कॉपी निकल आती.
फर्जी दस्तावेंजों से खोलते थे खाते

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







