
'2 साल में एक हिट देकर कोई हिटमैन नहीं बन जाता', रोहित शर्मा ने उड़ाया आमिर खान का मजाक, एक्टर ने क्रिकेटर्स को दिया ओपन चैलेंज!
AajTak
नए शो में एक्टर्स और क्रिकेटर्स आमने-सामने दिखेंगे. शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में तीनों स्टार्स कई क्रिकेटर्स के एक्टिंग की फील्ड में कदम रखने पर मजाक उड़ा रहे हैं. इसलिए तीनों एक्टर्स ऐलान करते हैं कि वो भी अब क्रिकेट के मैदान में उतरेंगे.
3 इडियट्स बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसने फैंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला. हाल ही में एक वीडियो में फिल्म के स्टार्स आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी को एक साथ देखकर फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए. फैंस को लगा कि तीनों स्टार्स शायद अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. तीनों एक्टर्स फिल्म नहीं, बल्कि एक क्रिकेट ऐप को प्रमोट करने के लिए एक साथ दिखे.
एक्टिंग के बाद क्रिकेट खेलेंगे आमिर?
क्रिकेट ऐप का एक नया प्रमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें आमिर, माधवन और शरमन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में तीनों स्टार्स कई क्रिकेटर्स के एक्टिंग की फील्ड में कदम रखने पर मजाक उड़ा रहे हैं. इसलिए तीनों एक्टर्स ऐलान करते हैं कि वो भी अब क्रिकेट के मैदान में उतरेंगे.
रोहित शर्मा ने आमिर पर साधा निशाना आमिर खान कहते हैं- हमने सोचा कि ये लोग एक्टिंग में बिजी हैं तो क्रिकेट हम खेल लेते हैं. आमिर की इस बात पर कई क्रिकेटर्स के रिएक्शन भी दिखाए गए हैं, जो एक्टर्स के क्रिकेट खेलने की बात पर खूब हंसते हैं और उनका मजाक उड़ाते हैं.
आमिर खान की बात पर रोहित शर्मा कहते हैं- 'लगान' में क्रिकेट खेलकर कोई क्रिकेटर नहीं बना जाता है. इसपर आर माधवन, आमिर को सपोर्ट करते हुए कहते हैं- आमिर ने अपने करियर में कई हिट्स दी हैं. लेकिन रोहित इसपर कहते हैं- दो साल में एक हिट देकर कोई हिटमैन नहीं बन जाता है!
हार्दिक पांड्या ने कसा स्टार्स पर तंज

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.












