
2 समिट, 3 देश, 5 दिन और 31 वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात... PM मोदी का विदेश दौरा रहा खास
AajTak
पीएम मोदी ने तीन देशों के दौरे के दौरान 31 द्विपक्षीय बैठकें और वैश्विक नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की. उन्होंने नाइजीरिया, ब्राजील में G20 समिट से इतर 10 और गुयाना दौरे के दौरान 9 द्विपक्षीय बैठकें की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 21 नवंबर पांच दिनों तक तीन देशों का दौरा काफी महत्वपूर्ण रहा. हालांकि, वह आज सुबह गुयाना से भारत के लिए रवाना हो गए हैं. लेकिन इन पांच दिनों के दौरे के दौरान उन्होंने 31 वैश्विक नेताओं और विभिन्न संगठनों के प्रमुखों के साथ मुलाकात की.
पीएम मोदी ने तीन देशों के दौरे के दौरान 31 द्विपक्षीय बैठकें और वैश्विक नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की. उन्होंने नाइजीरिया, ब्राजील में G20 समिट से इतर 10 और गुयाना दौरे के दौरान 9 द्विपक्षीय बैठकें की.
पीएम मोदी ने नाइजीरिया में राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की. ब्राजील में रियो डी जेनेरियो, इंडोनेशिया, पुर्तगाल, इटली, नॉर्वे, फ्रांस, ब्रिटेन, चिली, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की.
ब्राजील में 10 द्विपक्षीय बैठकों में उन्होंने पांच देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ पहली बार मुलाकात की. इनमें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर, चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिले शामिल हैं.
ब्राजील में पीएम मोदी ने सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, मिस्र, अमेरिका, स्पेन, यूरोपीयन यूनियन की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख नगोजी ओकोन्जो, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधानोम और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोश की प्रमुख क्रिस्टिलिना से मुलाकात की.
पीएम मोदी ने गुयाना के राष्ट्रपति के अलावा डोमिनिका, बहामास, त्रिनिडाड एंड टोबैगो, सूरीनाम, बारबाडोस, एंटीगुआ एंड बारबूडा, ग्रेनेडा और सैंट लूसिया के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









