
2 लोगों का घर और 1.65 लाख लीटर पानी का बिल, किराएदार ने सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती
AajTak
बेंगलुरु की चमचमाती इमारतों और आईटी जॉब्स के पीछे किराएदारों की परेशानियों की एक अलग ही कहानी है.मकान मालिकों की मनमानी और भारी-भरकम बिल अब किराएदारों के गले की फांस बन गए हैं.
बेंगलुरु को अक्सर भारत का सिलिकॉन वैली कहा जाता है. यहां देशभर से लोग आईटी सेक्टर में नौकरी करने पहुंचते हैं. शहर की चमक-दमक और गगनचुंबी इमारतें जहां इसकी पहचान हैं, वहीं दूसरी तरफ बाहर से आए लोगों की परेशानियां भी कम नहीं हैं.
मकान मालिकों की मनमानी, किराए पर घर ढूंढने की मुश्किलें, मनमर्जी से वसूला जाने वाला बिजली और पानी का बिल...ये सब यहां रहने वाले किराएदारों के लिए आम बातें हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक मामला वायरल हो रहा है, जिसने फिर से किराएदारों की दिक्कतों को सुर्खियों में ला दिया है.
बेंगलुरु में किराए पर रह रहे एक शख्स की शिकायत इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. मामला पानी के बिल का है, जिसमें दो लोगों के घर को हर महीने लाखों लीटर पानी के इस्तेमाल का चार्ज थमाया जा रहा है.
1.65 लाख लीटर पानी के इस्तेमाल का बिल!
Reddit के r/Bangalore फोरम पर यूजर ने पोस्ट लिखकर बताया कि उनका मकान मालिक हर महीने भारी-भरकम पानी का बिल उन पर डाल देता है. पोस्ट के मुताबिक, हम सिर्फ दो लोग हैं, ज्यादातर समय ऑफिस में रहते हैं. कई बार तो हफ्ते में 1–2 दिन पानी की सप्लाई ही नहीं होती. इसके बावजूद हर महीने 10 हजार रुपये तक का बिल आ जाता है. हाल ही में 1.65 लाख लीटर पानी के इस्तेमाल का बिल आया, जिसमें कुल रकम 15,799 रुपये थी.
देखें पोस्ट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












