
2 रुपये तक आया भाव... अनिल अंबानी पर एक्शन से कंपनियों में लोअर सर्किट
AajTak
सेबी के एक्शन के बाद से अनिल अंबानी की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार से ही लोअर सर्किट लग रहे हैं. रिलायंस पावर के शेयर में 5% का लोअर सर्किट लगकर 31.10 रुपये पर पहुंच गया है. जबकि रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर में मंगलवार को ट्रेडिंग होल्ड है.
पिछले हफ्ते भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने उद्योगपति अनिल अंबानी (Ani Ambani) के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया था. जिसके बाद से अनिल अंबानी से जुड़ी कई कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लग रहे हैं.
दरअसल, 22 अगस्त को सेबी ने अनिल अंबानी और 24 अन्य को फंड डायवर्जन के आरोप में इक्विटी मार्केट से 5 साल तक के लिए बैन कर दिया था. साथ अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जिसमें कहा गया था कि उन्होंने रिलायंस होम फाइनेंस से धन की 'हेराफेरी' करने की योजना बनाई थी, जो कि रिलायंस समूह की एक लिस्टेड सहायक कंपनी है, जिसके वे अध्यक्ष हैं.
इन कंपनियों में लोअर सर्किट
सेबी के इस एक्शन के बाद उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ीं कई कंपनियां रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस पावर (Reliance Power) और रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में मंगलवार को भी लोअर सर्किट लग गए. रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के शेयर 5% के लोअर सर्किट के साथ 4.03 रुपये पर पहुंच गया.
वहीं रिलायंस पावर के शेयर में 5% का लोअर सर्किट लगकर 31.10 रुपये पर पहुंच गया है. जबकि रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर में मंगलवार को ट्रेडिंग होल्ड है. लेकिन इससे पहले सोमवार को यह शेयर भी 5% टूटकर 2.32 रुपये पर बंद हुआ था. दरअसल सेबी के एक्शन के बाद से अनिल अंबानी की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार से ही लोअर सर्किट लग रहे हैं. हालांकि इस बीच रिलायंस इंफ्रा के शेयर में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है.
सेबी एक्शन पर कंपनी का बयान

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












