
2 महीने अस्पताल में रहकर शिल्पा शिंदे की राइटर संतोषी की सेवा, मौत पर फूट फूटकर रोईं
AajTak
'भाभीजी घर पर हैं' के फेमस एक्टर आसिफ शेख ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे शो के राइटर मनोज संतोषी के आखिरी समय में शिल्पा शिंदे अपना सब कुछ छोड़कर उनकी सेवा में लगी थी.
'भाभीजी घर पर हैं' के राइटर मनोज संतोषी का कैंसर से लड़ते हुए 23 मार्च 2025 को मृत्यु हो गई. उनके साथ काम करने वाले एक्टर आसिफ शेख ने हाल ही में मनोज संतोषी के बारे में बात की और इस दौरान उन्होंने ये भी बताया की कैसे मनोज संतोषी के आखिरी समय में शिल्पा शिंदे अपना सब कुछ छोड़कर उनकी सेवा में लगी थी.
आसिफ शेख ने 'जूम' को दिए इंटरव्यू में टीवी की अंगूरी भाभी यानी की शिल्पा शिंदे की तारीफ करते हुए कहते हैं, 'शिल्पा का दिल सोने का है. उन्होंने मनोज संतोषी की सेवा के लिए अपना सब कुछ छोड़ दिया था.
हॉस्पिटल के कैंटिन का खाना खाती थी शिल्पा
आसिफ शेख कहते हैं, मैं दो दिन के लिए हॉस्पिटल गया था. उन दोनों दिन शिल्पा ICU के बाहर ही बैठी थी. वहां हॉस्पिटल के कैंटिन में खाना खाने जाती थी, कहीं जाना होता था तो ऑटो से जाती थी वो चाहती थी बस मनोज जल्द से ठीक हो जाए.
दो महीने हॉस्पिटल में ही रही शिल्पा
आसिफ शेख आगे कहते हैं, जब मनोज संतोषी की मौत हुई थी शिल्पा बहुत ज्यादा रोई थी. यहां तक कि उनकी मौत का जिम्मेदार वो खुद को मान रही थी. तब उन्होंने किसी तरह समझाया और सांत्वना दिया था. आसिफ कहते हैं, जब तक मनोज हॉस्पिटल में था तब तक शिल्पा भी अपना घर-बार छोड़कर पूरे दो महीने वहीं रहीं.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










