2 बयान, 1 वीडियो... अभिषेक शर्मा की फिटनेस का असली सच क्या है? पाकिस्तान के खिलाफ भी रहेंगे प्लेइंग XI से बाहर!
AajTak
नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को हुए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टीम से बाहर रहे, वजह रही उनका पेट का संक्रमण. इस दौरान मैच के टॉस के समय कप्तान सूर्या का बयान आया, मैच के बाद वरुण चक्रवर्ती का बयान आया. फिर अभिषेक शर्मा अर्शदीप सिंह के साथ भी दिखे. अब सवाल है कि क्या अभिषेक शर्मा खेलेंगे.
अभिषेक शर्मा के फिटनेस को लेकर संशय चल रहा है. इसकी वजह है टीम इंडिया की ओर से आए दो बयान, वहीं बाद में अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद एक वीडियो में अर्शदीप सिंह के साथ भी नजर आए. ऐसे में इस बात पर सवाल गहराने लगा है कि अभिषेक की फिटनेस का स्टेटस क्या है.
पहला बयान: 12 फरवरी को टीम कॉम्बिनेशन पर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय बताया कि अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह एक-दो मैच मिस करेंगे. उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है, सूर्या के बयान से ऐसा लगा कि अभिषेक शर्मा 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे.
दूसरा बयान: वहीं वरुण चक्रवर्ती ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के बाद अभिषेक शर्मा को लेकर कहा कि वो पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े टी20 मुकाबले में खेलने के लिए फिट नजर आ रहे हैं.
नामीबिया पर जीत में शानदार गेंदबाजी करने वाले चक्रवर्ती ने बताया- मैंने उनसे बात की है, वह ठीक लग रहे हैं. उन्होंने आज (12 फरवरी) अभ्यास भी किया और कहा कि वह वापसी के रास्ते पर हैं.
तीसरा बयान नहीं, अर्शदीप का अभिषेक पर वीडियो वहीं अभिषेक को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संभवत: अर्शदीप हैं. वायरल वीडियो में पेसर अर्शदीप अभिषेक से पूछते हैं ‘How are you?’. अभिषेक दाल-राइस खाते हुए बोलते हैं, ‘Dal-Rice Good’. आगे अर्शदीप कहते हैं ‘Are you good?’. तो अभिषेक जवाब देते हैं, ‘Dal-Rice Very Good, Me Good’.
Update on Abhishek Sharma by Arshdeep Singh, good to know he’s doing good 😄 pic.twitter.com/MbvOzMChmg

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.












