
2 दिन बाद विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनेंगी रश्मिका मंदाना, रॉयल वेडिंग से पहले हुई ग्रैंड पार्टी, कितना खास होगा रिसेप्शन?
AajTak
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी का जश्न शुरू हो चुका है. ग्रैंड वेडिंग से पहले कपल ने डिनर पार्टी होस्ट की. शादी और रिसेप्शन पार्टी को लेकर भी खास डिटेल सामने आई हैं.
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही हमसफर बनने वाले हैं. रश्मिका-विजय 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे. सालों की डेटिंग के बाद अब कपल ने हमेशा के लिए एक होने का फैसला किया है. लव बर्ड्स की शादी का जश्न शुरू हो चुका है. आइए जानते हैं रश्मिका-विजय की शादी में क्या-क्या खास होने वाला है?
कपल ने होस्ट की डिनर पार्टी
कपल ने शादी से पहले अपने परिवार और मेहमानों के लिए एक ग्रैंड डिनर पार्टी होस्ट की. इस पार्टी के बारे में न्यूज 18 को सूत्र ने बताया- विजय और रश्मिका अपनी शादी के बड़े दिन की तैयारियों में जुटे हैं. एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया है. जाने-माने शेफ ने एक साथ मिलकर एक खास मेनू तैयार किया. इस शानदार खाने में उनकी कुछ पसंदीदा डिशेज भी शामिल रहीं. यह उनकी शादी से पहले की पहली पार्टियों में से एक है.
शादी में क्या होगा खास?
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि रश्मिका-विजय की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी, जिसमें केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा और मेहमानों को खास तरीके से नारियल पानी सर्व किया जाएगा.













