
2 अरब कैश लेकर भाग रही थी धनकुबेर नेता की पत्नी, बॉर्डर पर पकड़ी गई
AajTak
एक अमीर नेता की पत्नी के सूटकेस से 2,20,72,77,000 रुपए का कैश मिला. महिला ये सूटकेस यूक्रेन से लेकर निकली थी, जिसे हंगरी के बॉर्डर पर पकड़ा गया.
रूसी हमले की वजह से लोग यूक्रेन छोड़कर यूरोपीय देशों में शरण लेने को मजबूर हैं. इसी बीच हंगरी के रिफ्यूजी बॉर्डर पर एक ग्लैमरस महिला पहुंची. आरोप है कि वो अपने साथ सूटकेस में 2.2 अरब रुपए से ज्यादा कीमत के कैश (अमेरिकी डॉलर और यूरो के नोट) भरकर वहां पहुंची थी. खास बात ये है कि ये महिला यूक्रेन के एक बड़े टाइकून और राजनेता की पत्नी है.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ये पैसे अमेरिकी डॉलर और यूरो में हैं. इसे हंगरी के कस्टम डिपार्टमेंट ने पकड़ा है. ये पैसे, विवादों में रहने वाले यूक्रेन के पूर्व सांसद इगोर कोटवित्स्की की पत्नी अनास्तासिया कोटवित्स्का के सामान के साथ मिले.
सोशल मीडिया पर इसका फोटो भी वायरल हो रहा है. वहीं यूक्रेन की स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व सांसद की पत्नी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कर लिया गया है.
बता दें कि एक समय में कोटवित्स्की यूक्रेन के सबसे अमीर सांसद थे. हालांकि, कोटवित्स्की ने पत्नी के सूटकेस में 2.2 अरब रुपए मिलने संबंधित रिपोर्ट को गलत करार दिया है. उन्होंने कहा- उनकी पत्नी मां बनने वाली है. इसी वजह से वो देश छोड़कर जा रही थी. हालांकि उन्होंने पत्नी के पास 2 अरब के डॉलर और यूरो के नोट होने की रिपोर्ट को गलत बताया है.
कोटवित्स्की ने सोशल मीडिया पर बताया- मेरे सभी पैसे यूक्रेन के बैकों में जमा हैं. मैंने वहां से कुछ भी नहीं निकाला है. इसके बाद उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट ही बंद कर दिया.
हालांकि, इस मामले पर अनास्तासिया की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है. रिपोर्ट के मुताबिक वो हंगरी के दो शख्स और अपनी मां के साथ सफर कर रही थीं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












