
2 अक्टूबर तक आंदोलन पर किसान नेताओं में एक राय नहीं, गुरनाम सिंह ने टिकैत के बयान को बताया निजी
AajTak
हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि राकेश टिकैत ने दो अक्टूबर तक आंदोलन चलाने की बात कही थी. लेकिन यह उनकी निजी राय है.
क्या किसान आंदोलन को लेकर संगठन के बीच फूट पड़ने लगी है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि वो आंदोलन पूरे साल चलाने वाले हैं. वहीं हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने उनके इस बयान को निजी राय बताया है. उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत ने दो अक्टूबर तक आंदोलन चलाने की बात कही थी. लेकिन यह उनकी निजी राय है. साथ ही चढूनी ने चुनावों में बीजेपी का विरोध करने की बात कही है. हरियाणा किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में कहा कि 2 अक्टूबर तक आंदोलन को ले जाने की जो बात राकेश टिकैत ने कही है वो उनकी निजी राय है. अब तक संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से उनके 2 अक्टूबर तक के आंदोलन चलने और उसके बाद के कार्यक्रम को लेकर दिए गए बयान पर कोई भी अधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है. ये उनकी निजी राय और कार्यक्रम है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











