
'1996 में देवगौड़ा जी से की थी जिस संशोधन की मांग, वही अब है', महिला आरक्षण बिल पर बोलीं उमा भारती
AajTak
महिला आरक्षण बिल को लेकर उमा भारती ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से संशोधन भेजा है. उमा भारती ने आगे कहा कि मैंने जिस संशोधन की मांग उसे समय देवगौड़ा जी से 1996 में की थी वही अब है.
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अचानक सीहोर के प्राचीन गणेश मंदिर पहुंची. वहां मंदिर में उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली समृद्धि की कामना की. इस दौरान उमा भारती ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह विधेयक 1996 में देवगोड़ा जी ने पेश किया था तब भी हमने इसका बहुत स्वागत किया था. लेकिन फिर स्टैंडिंग कमेटी को चला गया था. उस दौरान स्टैंडिग कमेटी को गया वो संशोधन मैने ही पेश किया था.
उमा भारती ने कहा कि वही संशोधन मैंने प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से भेजा है. उमा भारती ने आगे कहा कि मैंने जिस संशोधन की मांग उसे समय देवगौड़ा जी से 1996 में की थी वही अब है. उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री इस बिल को उस संशोधन के साथ पारित कराएंगे. वे बोलीं कि मैं संशोधन की चर्चा इसलिए अभी नहीं कर सकती क्योंकि प्रधानमंत्री को सुबह ही पत्र लिखा है. हमारी अपनी पार्टी की सरकार है, वह संसाधन आज ही जाता है तो मुझे अलग से चर्चा करने की जरूरत नहीं होगी.
नई संसद पर दिया बयान
वहीं नए संसद भवन को लेकर MP की पूर्व सीएम ने कहा कि पुराने संसद भवन में जब बाहर के अतिथि आते थे, तो हम बहुत शर्मिंदा होते थे. ऐसे में आज से नए भवन में संसद की शुरुआत होना सौभाग्य का दिन है. नए संसद भवन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि आज बहुत ही सौभाग्य का दिन है. पुराने संसद भवन की हालत बहुत खराब थी. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत कम समय में इसको पूरा करवा लिया है यह बहुत अच्छी बात है. इसलिए आज देशवासियों का बहुत-बहुत अभिनंदन करती हूं.
जन आक्रोश यात्रा पर बोला हमला
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर भी हमला बोलते हुए कहा कि जनआक्रोश यात्रा की क्या जरूरत थी? जनता में आक्रोश होगा तो वोट में दिखाई दे जाएगा. मुझे तो यह डर लग रहा है कि यात्रा पर ही आक्रोश न टूट पड़े.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











