
1993 में The Simpsons ने जो कहा, 2024 में साबित हुआ सच, भविष्यवाणी करेगी दंग
AajTak
the simpsons predictions: सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना को “The Simpson” से जोड़ना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि इस कार्टून ने ये भविष्यवाणी 31 साल पहले ही कर दी थी, जो कि अब सच हो गई है.
मशहूर टीवी शो सिन्पसन्स को लोग भविष्य बताने वाला कार्टून भी कहते हैं. ऐसा दावा है कि इसमें दिखाई गई चीजें, कुछ वक्त बाद सच हो जाती हैं. अब खबर आई है कि 31 साल पहले कार्टून में कुछ ऐसा दिखाया गया था, जो सच हो गया है. दरअसल स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक इवेंट आयोजित हुआ था.
इसका नाम 'विली वोंकाज चॉकलेट एक्सपीरियंस' था. आयोजकों ने वादा किया कि बच्चों को इसमें बहुत मजा आएगा. ये अनुभव रोनाल्ड डाहल के नॉवेल 'कैंडी फैक्ट्री' जैसा होगा. बस लोग इससे इतना खुश हुए कि 45 डॉलर प्रति व्यक्ति के हिसाब से खूब टिकट बिके.
लेकिन जैसा वादा किया गया था वो पूरा नहीं हुआ. लोगों को न तो इवेंट का खाना पसंद आया न ही बच्चों के लिए मौजूद राइड्स. यहां से कई तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें बच्चे रोते दिखे और उनके माता पिता गुस्से में पैसा वापस मांग रहे थे.
अब सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना को “The Simpson” से जोड़ना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि इस कार्टून ने ये भविष्यवाणी 31 साल पहले ही कर दी थी, जो कि अब सच हो गई है. कार्टून के 1993 में आए एक एपिसोड में इसी तरह का इवेंट दिखाया गया था. लोग इसकी कई तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं. इस एपिसोड का नाम “Bart’s Inner Child” था.
शो में इस इवेंट का नाम “Homerland” रखा गया. जिसमें शामिल होने के लिए लोगों को 50 डॉलर प्रति व्यक्ति के हिसाब से देने थे. लोगों का कहना है कि कार्टून में दिखाया गया ये इवेंट स्कॉटलैंड के वॉन्का इवेंट से काफी मिलता जुलता है.
एक यूजर ने कमेंट कर कहा, 'कार्टून वाला इवेंट विली वोंका के अनुभव से ज्यादा बेहतर था.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुख्य बात ये है कि होमरलैंड विली वोंका से 10 गुना ज्यादा बेहतर लग रहा है.' ऐसे में लोगों का कहना है कि क्या शो को लिखने वाली टीम टाइम ट्रैवलर थी. अगर आप भी इस शो के फैन रहे हैं, तो आपको पता होगा कि कार्टून में दिखाया गया था कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे, जो कि 2016 में सच हो गया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











