
1986 में लापता हुआ था माउंटेनियर, 37 साल बाद ऐसी हालत में मिले शव के अवशेष
AajTak
माउंटेनियर्स को पहाड़ों पर चढ़ते हुए विषम परिस्थितियों का सामने करना पड़ता है जिसके चलते कई बार उनकी मौत भी हो जाती है. ऐसी ही स्थिति में एक माउंटेनियर 37 साल पहले लापता हो गया था. पुलिस को अब जाकर बर्फ में उसके शव के अवशेष बरामद हुए हैं.
37 साल पहले स्विट्जरलैंड के प्रतिष्ठित मैटरहॉर्न पर्वत के पास चढ़ाई के दौरान लापता हुए एक जर्मन व्यक्ति के शव के अवशेष अब जाकर बरामद हुए हैं. डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई कि अवशेष उस 38 वर्षीय व्यक्ति के ही थे, जो सितंबर 1986 में लापता हो गया था.
1986 में लापता हुआ था शख्स
वैलैस कैंटन की पुलिस ने कहा कि यह खोज 12 जुलाई को जर्मेट में थियोडुल ग्लेशियर के किनारे ट्रैकिंग कर रहे पर्वतारोहियों द्वारा की गई थी. पुलिस ने एक बयान में कहा, "डीएनए टेस्ट से इस पर्वतारोही की पहचान संभव हो पाई जो 1986 से लापता था."
सामने आई बर्फ से चिपके अवशेषों की तस्वीर
दरअसल, सितंबर 1986 में, एक 38 साल के जर्मन पर्वतारोही के ट्रैकिंग से नहीं लौटने के बाद लापता होने की सूचना दी गई थी." हालांकि शव मिलने के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान या उसकी मृत्यु की परिस्थितियों के बारे में विवरण नहीं दिया.
पुलिस ने बर्फ से चिपके हुए लाल फीते वाले के जूते की तस्वीर साझा की, जो पर्वतारोही की थी. बता दें कि सिकुड़ते ग्लेशियर अक्सर मृत पर्वतारोहियों के शरीर को सामने लाते हैं. स्विस जलवायु विज्ञानियों और अन्य विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के वर्षों में देश के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिसके लिए वे कुछ हद तक मानव निर्मित जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार मानते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











