
1911 छात्रों के साथ धोखाधड़ी, 11 गिरफ्तारियां और 93 मामले दर्ज... जानें- क्या है बंगाल का Tab Scam
AajTak
एडीजी साउथ बंगाल सुप्रतिम सरकार ने कहा कि एक जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है, टैब स्कैम के कुल 93 मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा कि 11 गिरफ्तारियां की गई हैं, पुलिस को ऐसी गिरफ्तारियों से अहम सुराग मिले हैं. ये पैसा 16 लाख छात्रों को दिया जाना था, 1911 छात्रों के साथ धोखाधड़ी की गई है.
पश्चिम बंगाल में टैब स्कैम की कई शिकायतें सामने आ रही हैं. बंगाल सरकार, पात्र युवा छात्रों को टैब खरीदने के लिए 10 हजार रुपये देती है, ताकि उन्हें पढ़ाई में मदद मिल सके. संबंधित स्कूल द्वारा पात्र छात्रों का डेटा और बैंक अकाउंट डीटेल्स एक सरकारी पोर्टल पर डालने के बाद अलॉटेड मनी सीधे छात्रों के बैंक अकाउंट में आ जाती है. पुलिस ने दावा किया है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ पेशेवर हैकर्स ने स्कूलों के यूजर आईडी, पासवर्ड को हैक किया. राज्य सरकार द्वारा भेजी गई आवंटित राशि स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट्स में न जाकर अज्ञात अकाउंट में जमा हो गई.
एडीजी साउथ बंगाल सुप्रतिम सरकार ने कहा कि एक जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है, टैब स्कैम के कुल 93 मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा कि 11 गिरफ्तारियां की गई हैं, पुलिस को ऐसी गिरफ्तारियों से अहम सुराग मिले हैं. ये पैसा 16 लाख छात्रों को दिया जाना था, 1911 छात्रों के साथ धोखाधड़ी की गई है. पिछले 24 घंटों में पूर्वी मिदनापुर से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उसके बाद पता चला कि एक इंटरस्टेट गठजोड़ है, जो इस तरह के साइबर धोखाधड़ी घोटाले में लिप्त है. यह गठजोड़ महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान में काम करता है, कुछ पहले भी ऐसे अपराधों से जुड़े रहे हैं,
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने टैब घोटाले पर कहा कि हम कठोर निर्णय लेंगे, जो लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन इसकी जांच कर रहा है, जिन लोगों को टैब के लिए यह पैसा नहीं मिला है, उन्हें हम देंगे.
क्या है बंगाल का टैब घोटाला?
साल 2022 में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ऐलान किया था कि क्लास 11 और 12 के छात्रों को टैबलेट खरीदने में मदद करने के लिए 10,000 रुपये दिए जाएंगे. हालांकि, स्कूल के अधिकारियों और अभिभावकों ने शिकायतें की कि पात्र छात्रों के खाते में पैसा नहीं आया है. यह मुद्दा पूर्वी मेदिनीपुर के एक स्कूल की शिकायत के साथ सामने आया, जहां 60 छात्रों ने बताया कि उनके पैसे दूसरे खातों में भेज दिए गए हैं. छात्रों ने दुर्गा पूजा से पहले संबंधित पोर्टल के माध्यम से टैब खरीदने के पैसे के लिए आवेदन किया था, पूजा के बाद छात्रों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाने थे. हालांकि, आरोप लगे कि कई छात्रों को उनके बैंक खातों में पैसे नहीं मिले हैं.
क्या है तरुणेर स्वप्नो योजना?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











