
19 साल के सिद्धार्थ ने 72 घंटे बल्लेबाजी की, गिनीज बुक में दर्ज होगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड!
AajTak
मुंबई के युवा प्लेयर का नाम सिद्धार्थ मोहिते ने 72 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार नेट प्रैक्टिस पर बल्लेबाजी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज करने की तैयारी...
क्रिकेट की पिच पर टिके रहना एक बल्लेबाज के लिए बड़ी बात है. ऐसे में गेंदों का लगातार सामना करते हुए कीर्तिमान बन जाए, तो फिर क्या कहने. ऐसा ही एक टैलेंट मुंबई से निकलकर सामने आया है. यहां 19 साल के एक क्रिकेटर ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है. इस उदीयमान प्लेयर का नाम सिद्धार्थ मोहिते है. 72 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार नेट प्रैक्टिस कर इस बल्लेबाज ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सिद्धार्थ मोहिते का नाम दर्ज करने की तैयारी चल रही है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












