
19 साल की उम्र में Urfi Javed को दिल दे बैठे थे पारस कलनावत, बोले- तब मैं उनसे...
AajTak
पारस और उर्फी कभी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे. पांच साल पहले दोनों रिश्ते में थे, उस वक्त पारस महज 19 साल के थे. उर्फी संग रिश्ते पर बात करते हुए उन्होंने बहुत सी बातें शेयर की हैं. पारस बताते हैं कि एक वक्त पर वो उर्फी जावेद से काफी प्रभावित थे. पर ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला.
आये दिन टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर कई तरह की खबरें आती रहती हैं. कुछ वक्त पहले पारस कलनावत और उर्फी जावेद पर भी कई बातें हो रही थीं. लगभग 5 साल पहले पारस और उर्फी रिलेशनशिप में थे. ये रिश्ता काफी कम वक्त के लिये टिका. रिश्ता टूटने के बाद दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ गये. लंबे समय बाद दोनों की मुलाकात झलक दिखला जा 10 की लॉन्च पार्टी पर हुई. कहा गया कि इवेंट में दोनों का झगड़ा हुआ था. आइये जानते हैं कि क्या सच है.
पारस-उर्फी में हुई लड़ाई पारस और उर्फी कभी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे. पर कुछ महीनों में ही इनका रिश्ता खराब होता चला गया. वहीं झलक दिखला जा की इवेंट पार्टी में कपल को लेकर अच्छी खबर सुनने को नहीं मिली. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पारस ने उस इवेंट का सच बताया है. पारस कहते हैं, पार्टी में हमारी लड़ाई नहीं हुई थी. वो मेरे पास आई और अच्छे से बात कर रही थी. क्योंकि म्यूजिक बहुत तेज था, लोगों ने सोचा कि हम लड़ रहे हैं.
सच यही था कि हम एक-दूसरे को सुनने के लिये काफी चिल्ला कर बात कर रहे थे. यानी पारस का कहना है कि लॉन्च पार्टी में सब ठीक था. पर लोगों ने बिना उनकी और उर्फी की लड़ाई की अफवाह उड़ा दी. यहां तक कि उर्फी ने झलक दिखला जा पर पारस की परफॉर्मेंस देख कर उनके लिये पोस्ट भी शेयर किया था.
नहीं है कोई गिला-शिकवा एक्स गर्लफ्रेंड उर्फी जावेद के बारे में आगे बात करते हुए पारस ने कहा, मेरे दिल में उर्फी के लिये किसी तरह की दुर्भावना नहीं है. 5 साल पहले मैंने उन्हें 6 महीने के लिये डेट किया था. 19 साल की उम्र में मैं उनसे काफी इंप्रेस हो गया था. पर ये सब खत्म हो चुका है. मैं लाइफ में आगे बढ़ चुका हूं. पारस ने ये भी कहा कि उन्हें 'पजेसिव' कहे जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है.
पारस का कहना है कि वो अतीत में नहीं जीते हैं और उन्हें आज में रहना पसंद है. यही नहीं, उन्हें अपनी हद में रहना भी आता है.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.











