1800KG सोने की तस्करी, भारत में खपाने की साजिश... चीनी नागरिक की फर्जी कंपनी के दस्तावेजों से अहम खुलासे
AajTak
धवार को नेपाल के रेवेन्यू विभाग को एक गोपनीय सूचना मिली थी कि काठमांडू एयरपोर्ट से करीब एक क्विंटल सोना बाहर निकाला जा रहा है. इस पर एक चीनी नागरिक को 155 किलो सोने के साथ पकड़ा गया. इसके बाद पता चला कि वह फर्जी कंपनी बनाकर तस्करी कर रहा है. अब इसी कंपनी के दस्तावेजों से पता चला है कि पिछले 3 महीने में ब्रेक शूल और ब्रेक पैड के नाम पर 1800 किलो सोने की तस्करी की गई है.
हांगकांग के रास्ते नेपाल में सोने की तस्करी में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. चीनी नागरिक की तरफ से जिस फर्जी कंपनी को खड़ा कर डेढ क्विंटल सोने की तस्करी की गई, उसी कंपनी के कागजात से यह पता लगा है कि इसी कंपनी ने पिछले तीन महीने में 1800 किलो सोने की तस्करी की है. आरोपी को नेपाल कस्टम विभाग ने 155 किलो सोने के साथ पकड़ा था. सोने को भारत में कुरियर के जरिया लाया जाता था.
दरअसल, रेडी ट्रेडर्स के नाम से महज तीन महीने पहले ही बनाई गई कंपनी के इम्पोर्ट पेपर जो कि विमानस्थल के कस्टम विभाग के पास जमा हैं, को देखने से पता चलता है कि जिस पैटर्न पर इस बार डेढ क्विंटल सोना बरामद किया गया है, उसी पैटर्न पर पिछले तीन महीने में 1800 किलो सामान का आयात किया गया है. माना जा रहा है कि छिपाकर मंगाया गया है सामान सोना था और इसे तस्करी के लिए यहां लाया गया था. इसे भारत ले जाने की योजना थी.
नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेस के एक अधिकारी का कहना है कि जिस तरह से इस बार ब्रेक सूल, ब्रेक पैड में छिपाकर करीब डेढ क्विंटल सोना लाया गया था, पिछले तीन महीने में ठीक इसी तरह सिर्फ ब्रेक सूल और ब्रेक पैड का 1800 किलो का सामान चीन से हांगकांग के रास्ते नेपाल में आयात किए जाने संबंधित कागजात मिले हैं.
अब तक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनसे पूछताछ में पता लगा है कि जो कनसाइनमेंट हांगकांग से नेपाल आता था, उसको खोलने की इजाजत इस फर्जी कंपनी के मालिकों को भी नहीं था. एयरपोर्ट के कस्टम विभाग से निकाल कर इन सारे कनसाइनमेंट को सीधे उस चीनी नागरिक के ठिकानों पर पहुंचा दिया जाता था जो उसने किराए पर ले रखा था.
पिछले 11 महीने में 1000 किलो से अधिक सोना पकड़ा गया
नेपाल में सोने की तस्करी कितने बड़े पैमाने पर हो रही है, इसका अंदाजा सरकारी आंकड़े से ही लग जाता है. पिछले 11 महीने में कस्टम विभाग ने 1000 किलो से अधिक सोना पकड़ा है. काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 11 महीने में एयरपोर्ट के जरिए लाया गया 1087 किलो अवैध सोना बरामद किया गया था. यानी कि हर महीने कम से कम 100 किलो सोना कस्टम विभाग के द्वारा जब्त किया जाता रहा है.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









