
18 साल के हुए जापान के प्रिंस हिसाहितो; शाही परिवार में 39 साल बाद बालिग हुआ कोई पुरुष
AajTak
जापान में 40 साल बाद शाही परिवार का कोई सदस्य वयस्क हुआ है. 58 वर्षीय क्राउन प्रिंस फुमिहितो और 57 वर्षीय क्राउन प्रिंसेस किको के इकलौते बेटे प्रिंस हिसाहितो ने शुक्रवार को अपना 18वां जन्मदिन बनाया. प्रिंस हिसाहितो जापानी सम्राट नारुहितो के भतीजे हैं.
जापान के शाही परिवार में 40 साल बाद कोई सदस्य वयस्क हुआ है. 58 वर्षीय क्राउन प्रिंस फुमिहितो और 57 वर्षीय क्राउन प्रिंसेस किको के इकलौते बेटे प्रिंस हिसाहितो ने शुक्रवार को अपना 18वां जन्मदिन बनाया. इस तरह चार दशक बाद इस परिवार में किसी लड़के ने 18 साल की उम्र को छुआ है.
प्रिंस हिसाहितो जापानी सम्राट नारुहितो के भतीजे हैं और जापान के क्रिसेंथेमम सिंहासन के दूसरी पंक्ति के उत्तराधिकारी हैं. प्रिंस हिसाहितो 58 वर्षीय क्राउन प्रिंस फूमिहितो और 57 वर्षीय क्राउन प्रिंसेस किको के इकलौते बेटे हैं. शुक्रवार को अपने 18वें जन्मदिन पर जब प्रिंस हिसाहितो ने वयस्कता की ओर कदम बढ़ाया, तो उन्होंने इस अवसर पर हर अनुभव से सीखने की इच्छा जाहिर की.
जापान की एक प्रमुख समस्या रही है उम्र
दरअसल जापान में बढ़ती उम्र और घटती आबादी एक प्रमुख समस्या रही है और शाही परिवार भी इस परेशानी से अछूता नहीं है. यह परिवार सैकड़ों साल से जापान पर शासन करता आया है लेकिन बीते चार दशक से परिवार में कोई सदस्य वयस्क नहीं हुआ था. ऐसे में प्रिंस हिसाहितो का 18 साल होना परिवार के लिए एक राहत की खबर है.
यह भी पढ़ें: जापानी लोगों से सीखिए ये आदतें, सफलता चूमेगी आपके कदम
जापान के शाही परिवार से संबंधित मामलों की प्रशासनिक निकाय इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी के माध्यम से प्रिंस ने कहा, "मैं प्रत्येक अनुभव के माध्यम से और अधिक सीखने, विभिन्न पहलुओं को आत्मसात करने और उनके माध्यम से आगे बढ़ने की उम्मीद करता हूं."

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











