
'17 साल से पार्टी के साथ खड़ा...', कांग्रेस से मतभेदों पर क्या बोले शशि थरूर
AajTak
शशि थरूर ने पार्टी से अलग रुख अपनाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका हमेशा कांग्रेस की विचारधारा के प्रति विश्वास रहा है. उन्होंने कहा कि वह पार्टी लाइन से कभी नहीं हटे. कांग्रेस से मतभेद की कहानी बेबुनियाद है.
कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य शशि थरूर ने पार्टी लाइन से हटने के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने कभी भी कांग्रेस की आधिकारिक सोच के खिलाफ कोई रुख नहीं अपनाया. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ‘लक्ष्य 2026’ नेतृत्व कैंप से लौटकर मीडिया से बातचीत के दौरान थरूर ने साफ किया कि पार्टी के साथ उनका रुझाव हमेशा एक समान रहा है. कांग्रेस से मतभेद की कहानी बेबुनियाद है.
थरूर ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी खबरें कैसे आती हैं कि वे पार्टी लाइन से अलग हो गए हैं. उन्होंने कहा कि संसद में उनके सवाल और उनके लेख पार्टी के सोच के प्रति सहमति में हैं. उन्होंने मीडिया के रिपोर्टिंग करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोग अक्सर केवल सुर्खियां पढ़कर निष्कर्ष निकाल लेते हैं, जबकि पूरा लेख पढ़ने पर वास्तविक मुद्दा सामने आता है.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव को लेकर थरूर ने कहा कि यह पार्टी की लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा है. उन्होंने चुनाव लड़ा, हार स्वीकार की और इसे वहीं खत्म मानते हैं. इसमें किसी भी तरह की मन-मुटाव की बात गलत है.
यह भी पढ़ें: '...उनके धर्म को सजा दे रहे?', बांग्लादेशी क्रिकेटर रहमान के बचाव में उतरे शशि थरूर, BCCI को घेरा
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के प्रति दिए गए उनके कथित बयान को थरूर ने शिष्टाचार का उदाहरण बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों का सम्मान अनिवार्य है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उनकी कही गई बातों को संदर्भ से अलग पेश करने की आलोचना की.
केरल की राजनीति पर बात करते हुए थरूर ने राज्य के वित्तीय संकट और विकास के लिए निवेश की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस और यूडीएफ मिलकर जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करेंगे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








