
17 साल की उम्र में गांधारी का किरदार निभाने वाली रिया दीपसी अब खेलेंगी क्रिकेट
AajTak
यह वेब सीरीज क्रिकेट खेल पर आधारित है. इस सीरीज में रिया दीपसी के अलावा शाहबाज खान, रूमाना मोल्ला, सचिन वर्मा, स्नेहा वाघ, इशानी शर्मा, विन्दिया तिवारी, पीयूष रानाडे, शोभित अत्रे और राजकुमार सहित 65 प्रभावशाली कलाकार नजर आएंगे. आज तक के साथ खास बातचीत में रिया दीपसी ने इस वेब सीरीज के बारे में बताया.
2013 में स्टार प्लस के सीरियल महाभारत में गांधारी का किरदार निभाने वाली रिया दीपसी अब क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाती हुई नजर आएंगी. बहुत जल्द 'गेम ऑफ द सक्सेस' नाम की वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म ईओआरटीवी पर रिलीज होने वाली है जिसमें रिया दीपसी मुख्य किरदारों में से एक किरदार निभा रही हैं. यह वेब सीरीज क्रिकेट खेल पर आधारित है. इस सीरीज में रिया दीपसी के अलावा शाहबाज खान, रूमाना मोल्ला, सचिन वर्मा, स्नेहा वाघ, इशानी शर्मा, विन्दिया तिवारी, पीयूष रानाडे, शोभित अत्रे और राजकुमार सहित 65 प्रभावशाली कलाकार नजर आएंगे. आज तक के साथ खास बातचीत में रिया दीपसी ने इस वेब सीरीज के बारे में बताया.More Related News













