
17 बांग्लादेशी गिरफ्तार, गुवाहाटी से चेन्नई जाने की फिराक में थे... मेघालय के बॉर्डर पर खुलेआम हो रही घुसपैठ
AajTak
मेघालय में 17 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. ये सभी बांग्लादेशी गुवाहाटी जा रहे थे, उन्हें बस में पकड़ा गया. इसके एक दिन पहले साउथ सलमारा से 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से अधिकांश ने मेघालय के दावकी सीमा से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था.
मेघालय के Hatsingimari से 17 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें दो महिलाएं भी हैं. यह सभी बांग्लादेशी मेघालय के Haladihanj से बस में सवार होकर गुवाहाटी जा रहे थे. फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है.
बता दें कि एक दिन पहले ही पास के साउथ सलमारा से 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था. सभी ने कुछ महीने पहले ही मेघालय के Dawki सीमा से भारत में प्रवेश किया था. ये लोग असम होते हुए तमिलनाडु के चेन्नई में अलग-अलग कामों में लग गए. इन बांग्लादेशियों से 9 के पास से आधार कार्ड बरामद हुए थे. यह चेन्नई में कोई राजमिस्त्री तो कोई लेबर का काम कर रहा था.
किसी कारणवश यह सभी बांग्लादेशी चेन्नई से धुबरी होते हुए साउथ सलमारा मनकाचार जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से चोरी छिपे बांग्लादेश में एंंट्री करने की फिराक में थे, तभी असम पुलिस को इस बात की सूचना मिल गई. असम पुलिस की टीम ने 1 अक्टूबर की शाम चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान टेंपो में सवार होकर जा रहे 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: BSF ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, भारत-बांग्लादेश सीमा पर 4 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा
इसके बाद दक्षिण सलमारा मनकचर के एसपी कार्यालय में सभी को लेकर जाकर पूछताछ की गई. इस दौरान पता चला कि मेघालय से भारत में प्रवेश करना बहुत ही आसान है. कुछ दिनों पहले मनकचर जिले से ही 6 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया था. वे मेघालय के Dawki बॉर्डर से प्रवेश किए थे.
डीएसपी बॉर्डर ने कहा कि हमें इस मामले की खबर मिली थी. इस पर हमने चेकिंग शुरू की. इस दौरान एक ऑटो में सवार होकर बॉर्डर की तरफ जा रहे कुछ लोगों को रोककर पूछताछ की. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










