
17 बच्चों की दादी ने 24 साल के BF से रचाई शादी, सेक्स लाइफ पर कपल ने कहा...
AajTak
61 साल की शेरिल मैकग्रेगर ने 24 साल के नौजवान बॉयफ्रेंड कुरैन मैककेन को अपना हमसफर बनाया है. दोनों की शादी का नजारा लोगों ने टिक-टॉक पर लाइव देखा. एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करने वाले इस कपल की उम्र में करीब 37 साल का अंतर है.
प्यार में डूबे लोगों के लिए उम्र तो बस एक नंबर होती है. 17 बच्चों की एक दादी मां ने इस मिसाल को सच साबित कर दिया है. 61 साल की शेरिल मैकग्रेगर ने 24 साल के नौजवान बॉयफ्रेंड कुरैन मैककेन को अपना हमसफर बनाया है. दोनों की शादी का नजारा लोगों ने टिक-टॉक पर लाइव देखा. एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करने वाले इस कपल की उम्र में करीब 37 साल का अंतर है. शेरिल और कुरैन की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं, लेकिन कपल का कहना है कि उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. उम्र में बड़े फासले के बावजूद उन्हें एक दूसरे से प्यार है और उनकी सेक्स लाइफ भी काफी अच्छी चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुरैन की उम्र उस वक्त महज 15 साल थी जब वो पहली बार शेरिल से मिले थे. साल 2020 में जब कुरैन 23 वर्ष के हो गए तो दोनों एक बार फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिले और एक दूसरे को डेट करने लगे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











